Search

झारखंड न्यूज़

Bahragoda: :  सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई अंतिम विदाई, दिखा भक्ति और उत्साह का मिलन

पारंपरिक लाल पाड़ सफेद साड़ी में सजी-धजी महिलाओं ने पहले मां दुर्गा की आरती की और उन्हें पान-मिठाई खिलाकर विदाई की रस्म निभाई. इसके बाद, उत्साह और उल्लास के साथ 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की गई.

Continue reading

अलका तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त बनी

Ranchi: राज्य सरकार ने अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है. उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से चार साल तक के लिए होगा. अगर चार साल से पहले उनकी उम्र 65 साल हो जाती है, तो उनका कार्यकाल उसी दिन से समाप्त माना जायेगा.

Continue reading

कोडरमा : जवान ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, दो थाना प्रभारियों पर लगाए आरोप

Koderma : कोडरमा पुलिस लाइन में चालक पद पर कार्यरत जवान मंसूर आलम (42 वर्ष) ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है. जवान पिछले कुछ समय से निलंबन के चलते तनाव में था. आत्महत्या से पहले मंसूर आलम ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए दो थाना प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर झूठे आरोप लगाकर निलंबित कराने का आरोप लगाया है.

Continue reading

बोकारो आईजी ने हजारीबाग और गिरिडीह में विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा

Hazaribag : बोकारो रेंज के  आईजी सुनील भास्कर ने दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों को लेकर गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें की. आईजी ने सुबह में गिरिडीह पुलिस और दोपहर में हजारीबाग पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील अनुमंडलों के एसडीपीओ भी मौजूद रहे.

Continue reading

GST घोटाले के अभियुक्त अमित गुप्ता ने 35.28 करोड़ के ITC का गलत लाभ लिया

Ranchi : अमित गुप्ता ने माल एवं सेवा कर (GST) घोटाले में 35.28 करोड़ रुपये के गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया था. GST घोटाले की जारी जांच के दौरान अब तक घोटाले में आरोपित अभियुक्तों द्वारा कुल 67 करोड़ रुपये का गलत तरीके से ITC का लाभ लेने का मामला प्रमाणित हुआ है. यानी अमित गुप्ता ने अकेले से 50% से ज्यादा का लाभ लिया है.

Continue reading

रांचीः नगड़ी के एवेन्यू रिसॉर्ट में हर्ष फायरिंग, बजरंज महतो समेत चार हिरासत में

Ranchi: राजधानी के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एवेन्यू रिसॉर्ट में मंगलवार की रात हर्ष फायरिंग (उत्सव में फायरिंग) की घटना हुई है. इस दौरान मारपीट होने की भी सूचना है. नगड़ी थाना पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की तालाश की जा रही है.

Continue reading

सिमडेगा: चर्च में पुरोहितों पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट

Simdega: सिमडेगा जिला के तुमडेगी पल्ली (चर्च) में अपराधियों ने एक बार फिर धर्मगुरुओं को निशाना बनाया है. देर रात चर्च परिसर में घुसकर दो पुरोहितों के साथ मारपीट की गई और लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया गया.

Continue reading

चाईबासा: नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के जवान की मौत

Ranchi : चाईबासा जिले में नक्सल अभियान के दौरान सांप काटने से कोबरा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात करीब एक बजे छोटानागरा थाना क्षेत्र के नूरधा जंगली क्षेत्र में अभियान के दौरान 209 कोबरा बटालियन  के कांस्टेबल संदीप कुमार को जहरीला सांप ने काट लिया. जिसके बाद जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Continue reading

पांच महीने में राज्य की आमदनी वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 26.17 प्रतिशत

Ranchi : राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) के लक्ष्य के मुकाबले पांच महीने में सिर्फ 26.17 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर पायी है. हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) के पांच महीने में वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 28.48 प्रतिशत राजस्व की वसूली की थी. राज्य सरकार ने अगस्त तक हुई अपनी आमदनी का 19 प्रतिशत वेतन भत्ता पर खर्च किया है. जबकि पूंजी सृजन पर 14.29 प्रतिशत खर्च किया है.

Continue reading

रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSP ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

Ranchi: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी क्रम में, मंगलवार की देर रात को एसएसपी राकेश रंजन ने अचानक शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का पैदल चलकर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी के साथ इस निरीक्षण में सिटी एसपी पारस राणा, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, सिटी डीएसपी केवी रमण समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे.

Continue reading

नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व, उम्र अनुसार मिलते अलग-अलग फल, जानें विधि और मान्यता

शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है,  इसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है.  इस बार नवमी तिथि 30 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे शुरू हुई थी और 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे तक रहेगी.

Continue reading

मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से मिलती हैं आठ दिव्य सिद्धियां, तिल माता को प्रिय

शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है, इसे महानवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. धर्म ग्रंथों के अनुसार, मां सिद्धिदात्री को सिद्धियों और मोक्ष की देवी कहा जाता है. जो भक्त सच्चे मन से इनकी उपासना करता है, उसे यश, बल, धन और सभी मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है.

Continue reading

नवरात्रि : कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये उपहार, मातारानी होगी प्रसन्न

शारदीय नवरात्रि का आज नौवां और अंतिम दिन है. इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं और उपवास रख रहे हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का व्रत तब तक पूर्ण नहीं माना जाता, जब तक घर में कन्या पूजन न हो जाए.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 01 OCT।। अविनाश कुमार झारखंड के नये मुख्य सचिव।। दुर्गा पूजाः पंडालों में आस्था का सैलाब।। CDS सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रपति से मिले।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 01 OCT।। अलका तिवारी होंगी राज्य निर्वाचन आयुक्त।। अलका तिवारी ने राज्य प्रशासन को दी नई दिशाः हेमंत।। GST घोटालाः ED ने अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की।। रिश्वत व राजनीतिक रसूख के सहारे चलता है अंकित राज के अवैध बालू का साम्राज्य।। होटल, मनोज-किशन व कोयला कारोबारियों से वसूली।।

Continue reading

Jamshedpur :  रजत जयंती वर्ष पर बीएसएनएल के शिविर में 50 यूनिट रक्तदान

शिविर का उद्घाटन प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार और उनकी पत्नी किरन राय ने किया. शिविर में बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस शिविर को आयोजित करवाने में अभय कुमार वरीय मंडल (सिविल) पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही