Search

झारखंड न्यूज़

ईडी ने जीएसटी घोटाले के अभियुक्त अमित गुप्ता की 15.41 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने 734 करोड़ रुपये की जीएसटी घोटाले की जांच के दौरान 15.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की. इससे पहले इन मामले में 5.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

Continue reading

रांची में दशहरा पर्व की धूम, मोरहाबादी और अरगोड़ा मैदान में होगा भव्य रावण दहन

विजयादशमी के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी और अरगोड़ा मैदान में इस बार रावण दहन का आयोजन बेहद खास और भव्य होने वाला है. दोनों ही मैदानों में तैयारियां ज़ोरों पर हैं और आयोजक समितियां दर्शकों को यादगार अनुभव देने के लिए विशेष आकर्षण जोड़ रही हैं.

Continue reading

सिमडेगा : नहाने के दौरान शंख नदी में डूबा 6 वर्षीय बच्चा, तलाश जारी

शंख नदी छठ घाट में नहाने के दौरान छह वर्षीय एक बच्चा पानी में डूब गया. स्थानीय स्तर के गोताखोर बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रहे है. टीम द्वारा शंख नदी छठ घाट से लेकर दनगदी बोलबा पर्यटन स्थल तक बच्चे को ढूंढा जा रहा है.

Continue reading

रामगढ़ कोयलांचल में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों में भक्तों की भीड़

रामगढ़ जिले के सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने गोला प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे और माता रानी के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने ग्रामीणों से भेंटकर दुर्गा पूजा व नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.

Continue reading

झारखंड में सौर ऊर्जा शुल्क के नये नियम, लोड डिस्पैच सेंटर करेगा जांच

झारखंड विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने सौर पीवी विद्युत परियोजना और सौर तापीय विद्युत परियोजना से बिजली खरीद के लिए नए शुल्क निर्धारण का नियम तैयार कर लिया है. इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया को स्पष्ट करना और सौर परियोजनाओं के विकास को बढ़ावा देना है.

Continue reading

रातू हुरहुरी में कुएं में डूबने से युवक की मौत

रातू थाना स्थित हुरहुरी में लॉरेंस स्कूल के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां 20 वर्षीय युवक कुएं में डूब गया. घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर करीब दो घंटे बाद युवक का शव को कुएं से बाहर निकाला.

Continue reading

पलामूः जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय सपरिवार मेदिनीनगर पहुंचे, दुर्गा बाड़ी में की पूजा-अर्चना

दुर्गा बाड़ी पहुंचने पर जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय का पलामू एसपी रीष्मा रमेशन व दुर्गा बाड़ी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. वे आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में खड़े होकर पूजा में शामिल हुए.

Continue reading

NGT के आदेश का उल्लंघन करने पर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भरा जुर्माना

झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन नहीं करने के कारण पांच हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा है. यह मामला बेरमो के महुवाटांड़ में अवैध बालू उठाव से जुड़ा है.

Continue reading

धनबादः गैंगस्टर प्रिंस खान का शूटर रबीउल इस्लाम अरेस्ट, पिस्टल-गोली बरामद

डीएसपी (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम ने बताया कि पकड़े गए शूटर ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान और गोपी खान के लिए काम करता है. उसने अक्टूबर 2024 में हुए शहाबुद्दीन सिद्धीकी हत्याकांड में बाइक चालक की भूमिका निभाने की बात भी कबूल की.

Continue reading

दुर्गा पूजा और दिवाली में बूम पर रहेगा बाजार, बोनस से आएगा 3000 करोड़

दुर्गा पूजा और दीवाली में इस साल बाजार बूम पर रहेगा. निजी और सार्वजनिक क्षेत्र से बोनस के रूप में लगभग 3000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह राशि खरीदारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में खर्च की जाएगी. इसमें से लोग 25 से 35 फीसदी बचत भी करेंगे. रेलवे सहित अन्य सरकारी उपक्रमों से बोनस के रूप में लगभग 750 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

Continue reading

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 400 पदों पर भर्ती, 300 कर्मियों को मिलेगा प्रमोशन

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक मार्च 2026 तक 400 खाली पदों पर बहाली करेगा. इसके साथ ही बैंक में कार्यरत करीब 300 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाएगी

Continue reading

हेमंत सरकार में सारंडा जंगल का दोहन, SC के आदेश से खुली पोल: भाजपा

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया है कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में एशिया के सबसे बड़े साल वन (सारंडा जंगल) का आयरन ओर का माफियाओं ने जमकर दोहन किया, जिससे पूरे क्षेत्र का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकार की नींद टूटी है और सारंडा को अभयारण्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

Continue reading

क्या कभी आपने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा को पढ़ा या सुना हैः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा बड़े ही निराले ढंग से पेश किया है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मुंशी प्रेमचंद्र की 'दो बैलों की कथा' तो आप सबने पढ़ी होगी, लेकिन क्या कभी आपने अवैध कोयला व्यापारियों की कथा को पढ़ा या सुना है?

Continue reading

रांची : महाअष्टमी पर देवी मंडपों और दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी में रांची के किशोरगंज, मोरहाबादी और कमड़े स्थित देवी मंडपों और दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. मां महागौरी की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.

Continue reading

निरसा में भू-धंसान : 20 फीट गड्ढा बना, आंगनबाड़ी बंद होने से टला बड़ा हादसा

निरसा के शासनबेड़िया पंचायत के बेलचढ़ी स्थित मुग्मा बस्ती राय टोला में सोमवार देर रात अचानक जोरदार धमाके के साथ जमीन धंस गई और देखते ही देखते करीब 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही