Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur : सरयू राय ने किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से क्रियान्वित होने वाली 30 योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने 2 करोड़ 5 लाख 26 हजार रुपये की राशि से क्रियान्वित योजनाओं का उद्घाटन भी किया.

Continue reading

Bahragoda: गुजरात में बंधक बनाए गए 13 श्रमिक सुरक्षित लौटे, हेमंत सोरेन की पहल ने दिलाई आजादी

गुजरात की एक टाइल्स कंपनी में मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 13 प्रवासी श्रमिक शुक्रवार को सकुशल अपने घर लौट आए. सकुशल घर वापसी पर श्रमिकों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और जिला प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया.

Continue reading

Jamshedpur : दुर्गा पूजा का सफल आयोजन जिले की सामूहिक एकजुटता व संस्कृति की पहचान : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल संचालन में केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों, पूजा समितियों, स्वयंसेवकों एवं मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी ने परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सौहार्द का परिचय दिया, जिसके कारण जिले में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई.

Continue reading

4 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, ठंड का अहसास होगा

झारखंड का मौसम 4 अक्टूबर तक खराब रहेगा. इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखंड के अलग-अलग जिलों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है. इसके साथ ही झारखंड में ठंड के दस्तक देने का अनुमान है.

Continue reading

अलका तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का चार्ज लिया

Ranchi : राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का चार्ज लिया है. सरकार ने उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त करने के लिए एक अक्टूबर की शाम अधिसूचना जारी की थी. वह 30 सितंबर 2025 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुई.

Continue reading

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में टाइपिंग की गलती से सारंडा मामले में झारखंड के साथ उत्तराखंड को फटकार

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने सारंडा को Sanctuary घोषित करने के मामले की सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार पर अपनी नाराजगी का इजहार किया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 अप्रैल 2025 को दिये गये आदेश के बाद सेंक्चुरी घोषित करने के मामले में मुख्य सचिव द्वारा समिति गठित करने को न्यायालय की अवमानना माना. उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और आठ अक्तूबर को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. हालांकि कोर्ट द्वारा जारी  ऑनलाईन आदेश में झारखंड की जगह गलती से उत्तराखंड टाईप हो गया.

Continue reading

बरवाअड्डा में जो कफ सिरप जब्त हुआ था, उसकी सप्लाई तुपुदाना की सेली ट्रेडर्स ने किया था

गुजरात पुलिस की सूचना पर धनबाद के बरवाअड्डा स्थित एक गोदाम से जो कफ सिरप (Phensedyl) की 26000 बोतलें जब्त की गईं थी, उसकी सप्लाई रांची के तुपुदाना स्थित सेली ट्रेडर्स ने किया था. इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सेली ट्रेडर्स के मालिक भोला प्रसाद हैं. सेली ट्रेडर्स हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला स्थित Abbott Healthcare Pvt Ltd कंपनी का अधिकृत स्टॉकिस्ट है.

Continue reading

विजयदशमी की धूम, पूतिन का दौरा, झारखंड में बारिश समेत देश की 10 बड़ी खबरें

आज दो अक्टूबर को देश भर में विजयदशमी की धूम है. झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश की आशंका है. पुतिन साल के अंत में भारत आ सकते हैं. संघ का शताब्दी वर्ष पर पीएम ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है. तीन अक्टूबर को दुकानें बंद करने के आह्वान को वापस ले लिया गया है.

Continue reading

विजयादशमी पर बन रहे दो शुभ संयोग, जानें रावण दहन का समय और पूजा विधि

हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरे देश में दशहरा/विजयादशमी/आयुधपूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में जाना जाता है. इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि  01 अक्टूबर की शाम को 07:01 बजे से प्रारंभ हो गया है, जो आज 2 अक्टूबर को शाम 07:10 बजे तक रहेगी. हिंदू मान्यता के अनुसार, रावण दहन प्रदोष काल में करते हैं. ऐसे में रावण दहन का मुहूर्त सूर्यास्त (शाम 06:03 बजे) से लेकर 07:10 बजे तक रहेगा.

Continue reading

Jadugoda:  शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाली नगर भ्रमण रैली

जादूगोड़ा की मुख्य सड़कों पर आरएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से नगर भ्रमण रैली निकाली गई. यह पथ संचलन जादूगोड़ा मोड चौक से यूसिल अस्पताल तक निकाला गया. इसके पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया.

Continue reading

Chaibasa : गांधी जयंती पर डीएलएसए की ओर से मंडल कारा में जेल अदालत और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जेल अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय की बेंच में प्रस्तुत मामलों में एक मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान बंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चिकित्सा जांच शिविर का भी आयोजन किया गया.

Continue reading

Jadugoda: :  वीर ग्राम के ग्रामीणों ने नम मां आंखों से की मां दुर्गा की विदाई, नारायणपुर तालाब में प्रतिमा का हुआ विसर्जन

वीरग्राम (जादूगोड़ा) के महात्मा गांधी मेमोरियल क्लब की सदस्यों ने गुरुवार को सड़कों पर नाचते-गाते शोभा यात्रा निकाली. विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना कर अगले वर्ष दोबारा आने का आह्वान कर नारायणपुर तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की.

Continue reading

Jamshedpur:  सरयू राय करेंगे तीन अक्टूबर को आनंद सिंह की किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय वरिष्ठ पत्रकार और अपने सहयोगी आनंद सिंह द्वारा लिखी गई किताब ‘समय के साथ’ का लोकार्पण शुक्रवार, 3 अक्तूबर को करेंगे. पुस्तक लोकार्पण के साथ ही ‘आज की हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान’ विषयक संगोष्ठी भी आयोजित है.

Continue reading

Jamshedpur: आरएसएस ने मनाया शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव, विधायक सरयू राय भी हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बिष्टुपुर नगर ने गुरुवार को विजयादशमी उत्सव मनाया. कार्यक्रम कदमा में आयोजित हुआ. यहां शस्त्र पूजन भी हुआ. कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए.

Continue reading

Bahragoda: एनएच 49 की रंगड़ो पुलिया पर वाहन के पीछे बाइक टकराई, दो युवक की मौत

एनएच 49 पर बुधवार की देर रात बहरागोड़ा थाना व बरसोल थाना के सीमा क्षेत्र में रंगड़ो पुलिया पर अज्ञात वाहन के पीछे मोटरसाइकिल टकरा जाने से मौदा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा और डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईंटामुड़ा गांव के धोनी पातर नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही