Search

झारखंड न्यूज़

Bokaro News  : चैन स्नेचर गिरोह का  भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय चैन स्नेचर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से ने एक लॉकेट तथा दो बाइक और 4800 रुपए बरामद किया है.

Continue reading

एडहॉक पर काम कर रहे अस्थायी कर्मचारी पेंशन लाभ के हकदार होंगे: हाईकोर्ट

हाईकोर्ट ने पारित एक महत्वपूर्ण निर्णय में यह तय किया कि तदर्थ (एडहॉक) आधार पर काम कर रहे अस्थायी कर्मचारी पेंशन लाभ के हकदार होंगे. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की पीठ ने यह आदेश पारित किया है. कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया गया है कि दशकों तक काम कर चुके कर्मचारियों की पेंशन को रोका नहीं जा सकता, भले ही वे अस्थायी कर्मचारी हों.

Continue reading

झारखंड में बंदर,भालू,शेर को राहत, अफसरों का दाना पानी बंद

हाईकोर्ट ने चिड़ियाघर के बंदर, भालू, शेर सहित अन्य जानवरों को राहत दे दी है. लेकिन अफसरों के दाना पानी (वेतन) पर अब भी पाबंदी है. कोर्ट ने सरकार की ओर से दायर हस्तक्षेप याचिका पर सुनवाई के बाद योजना मद से राशि की निकासी पर लगी पाबंदी हटा दी. लेकिन गैर योजना से पैसों की निकासी पर अभी पाबंदी लगी हुई है.

Continue reading

झारखंड के लिए 5000 करोड़, रांची में AIIMS, मेडिकल सीटें और विशेष पैकेज की मांग

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ हुई बैठक में उन्होंने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई अहम मांगें रखीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से झारखंड के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करने का आग्रह किया गया है.

Continue reading

राज्यपाल ने 'अमृतलाल नागर : भारतीय धर्म व संस्कृति' पुस्तक का किया लोकार्पण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज अमृतलाल नागर भारतीय धर्म और संस्कृति पुस्तक का लोकार्पण करते हुए कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को समझने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे शोधपरक ग्रंथों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.उ

Continue reading

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन में महिला हत्या की गुत्थी सुलझी,आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (RPF) व राजकीय रेल पुलिस (GRP) के संयुक्त अभियान 'रेल प्रहरी' के तहत एक महिला की हत्या के मामले का खुलासा किया गया. पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज, यूपीआई ट्रांजेक्शन, साइबर ट्रेसिंग व मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय माला देवी के रूप में हुई है. वहीं आरेपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी 20 वर्षीय कुमार ऋषभ के रूप में हुई है.

Continue reading

वकील महेश तिवारी की सजा पर रोक की याचिका पर हाईकोर्ट में 7 जुलाई को सुनवाई

हाईकोर्ट के अधिवक्ता महेश तिवारी की ओर से सजा पर रोक संबंधी अपील को रांची सिविल कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने मेंटिबिलिटी (याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं) पर सुनवाई के लिए 7 जुलाई की तिथि निर्धारित की.

Continue reading

बोकारो की लापता बच्ची केस: हाईकोर्ट ने मामले में सीबीआई को बनाया प्रतिवादी

हाईकोर्ट में बोकारो की 14 वर्षीय लापता बच्ची से संबंधित मामले पर हाईकोर्ट में आज फिर   सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने सीबीआई को प्रतिवादी बनाया. कोर्ट ने कहा है कि तकनीकी जरूरत होने पर सरकार को मदद दी जाए. इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.

Continue reading

Jamtara News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय  में पानी व कक्षाओं का अभाव,छात्र -शिक्षक परेशान

जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जंगलपुर में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव छात्रों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल रहा है

Continue reading

झारखंड में देशी शराब की बिक्री में भारी गिरावट, जहरीली शराबकांड का खतरा बढ़ा

राज्य में बीते पांच साल के दौरान देशी शराब की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सस्ती शराब पीने वाले महुआ से बने अवैध शराब की तरह आकर्षित हुए हैं. इससे जहरीली शराब कांड का खतरा बढ़ गया है.

Continue reading

Ranchi News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,969 वाहनों के कटे चालान

राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. ट्रैफिक पुलिस हर दिन शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार (1 जुलाई) को अभियान चलाकर कुल 4,969 वाहनों का चालान किया गया.

Continue reading

योजनाओ का लाभ लें किसान : लातेहार DC

Latehar : उपायुक्तर संदीप कुमार ने किसानों से सरकारी योजनाओ का लाभ लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्यानणकारी योजनायें चलाई जा रही है. जिससे हर किसान तक जागरूकता पहुंच सके, लेकिन जागरूकता के अभाव में किसान उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. बिरसा किसान रथ किसानों को सरकारी योजनाओ की जानकारी देने के साथ-साथ आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के उपायों को भी बताएगा.

Continue reading

हाईकोर्ट का निर्देश: मुक्त कराए गए 300 मजदूरों के दस्तावेज सत्यापन कर फाइनल सूची दें गढ़वा DC

बंधुआ मजदूरों को सरकारी लाभ और मुआवजा दिलाने को लेकर दाखिल जनहित सेवा प्रतिष्ठान की जनहित याचिका पर गुरूवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने मुक्त कराए गए 300 मजदूरों के दस्तावेज का सत्यापन कर फाइनल सूची गढ़वा डीसी को देने का निर्देश दिया है. इससे पहले सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए 300 में से 229 मजदूर पहुंचे थे.

Continue reading

Education News : जांच रिपोर्ट जारी करने की मांग पर DSPMU में प्रदर्शन, खेल विभाग पर लगे गंभीर आरोप

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में आज आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में छात्रों ने खेल विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही