RU के जनजातीय भाषा विभाग में 15 महीने से नहीं है कोऑर्डिनेटर, नहीं मिल रहे योग्य प्रोफेसर
रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय भाषा विभाग में शिक्षकों की गंभीर कमी बनी हुई है. कुडुख विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरि उरांव 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से विभाग समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) का पद खाली पड़ा है और अब तक इस पद के लिए कोई योग्य शिक्षक नहीं मिल पाया है.
Continue reading