चाईबासा : घर से बाहर बुलाकर युवक की सिर में मारी गोली, मौत
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र की नीमडीह मोहल्ले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना रविवार रात लगभग दस बजे की है. मृतक की पहचान सुमित यादव के रूप में हुई है और वह वाहनों के लिए लिये गये लोन की रिकवरी का काम करता था. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. नीमडीह मोहल्ले व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.
Continue reading

