झारखंड पुलिस के 6531 ASI की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी
झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 6531 एएसआई की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की है. यह सूची झारखंड के विभिन्न जिलों और इकाइयों में सेवारत सामान्य एएसआई से संबंधित है. पुलिस मुख्यालय ने जिलों के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और इकाई प्रमुखों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत एएसआई के बीच इस अनंतिम वरिष्ठता सूची का व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया है. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी संबंधित कर्मियों को उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में पता हो.
Continue reading