रांची में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जानिए परंपरा और इतिहास...
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से प्रारंभ हो रही है। यह पावन यात्रा 27 जून से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। पुरी (ओडिशा) के विश्वविख्यात श्रीजगन्नाथ मंदिर में इस अवसर पर अत्यंत भव्य आयोजन होता है, जिसे देखने देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं. पुरी के बाद देश में दूसरी सबसे भव्य रथ यात्रा राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर, धुर्वा में आयोजित की जाती है. यहां की रथ यात्रा भी श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है.
Continue reading