Search

झारखंड न्यूज़

चांडिल : स्वस्थ्य हुए महाप्रभु, नव यौवन रूप के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

चांडिल स्थित श्रीसाधु बांध मठिया दशनामी नागा सन्यासी आश्रम में बुधवार को महाप्रभु जगन्नाथ के नेत्र उत्सव के साथ उनके नव यौवन रूप के दर्शन की रश्म पूरी की गई. इस अवसर पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाप्रभु जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना की.

Continue reading

पैनम कोल के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

पैनम कोल माइंस के द्वारा अवैध खनन किए जाने की सीबीआई जांच और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading

CCL गिद्दी-सी कोलियरी के सुरक्षा कर्मियों के मोबाइल से मिला अवैध वसूली का ब्योरा

सीसीएल के गिद्दी-सी कोलियरी के सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल में कोल लिफ्टरों से की गयी वसूली का ब्योरा दर्ज है. सीसीएल के तीन कर्मचारियों के मोबाइल से 18.14 लाख रुपये की वसूली का ब्योरा मिला है. बताया जाता है कि यह सिर्फ एक दिन में वसूली गयी राशि है.

Continue reading

मेन रोड दंगा के आरोपी महबूब को अग्रिम बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2022 में रांची के मेन रोड पर हुए दंगा मामले में आरोपी महबूब आलम को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. बुधवार को हुई सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया.

Continue reading

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, आदेश जारी

गैंगस्टर अमन सिंह के परिजनों को चार लाख का मुआवजा मिलेगा. मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा पर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश में कहा गया है कि अमन सिंह की पत्नी अंजुला सिंह को चार लाख की मुआवजा राशि दी जाएगी.

Continue reading

झारखंड सचिवालय 27 से 30 जून और क्षेत्रीय कार्यालय में तीन दिन की रहेगी छुट्टी

झारखंड सचिवालय में 27 जून से लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी. वहीं क्षेत्रीय कार्यालय तीन दिन बंद रहेंगे. इसमें रथ यात्रा, हूल दिवस और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं.

Continue reading

हजारीबाग के केरेडारी में अपराधियों ने दो लोगों की मारी गोली

जिले के केरेडारी प्रखंड में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी है.  यह घटना केरेडारी-बड़कागांव मुख्य पथ पर पतरा पुल के पास आज बुधवार की सुबह घटी है.

Continue reading

सिल्ली में घर में बाघ घुसने की सूचना, ग्रामीणों में दहशत

जिले के सिल्ली थाना क्षेत्र के कोचो पंचायत के मारदू गांव स्थित एक घर में बाघ घुसने की सूचना है. इस सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया है.  यह घटना आज बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है.

Continue reading

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय करार दिया है.

Continue reading

झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर से 4 इंस्पेक्टर और 7 सब इंस्पेक्टर का तबादला

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित 11 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इनमें चार इंस्पेक्टर और सात सब-इंस्पेक्टर शामिल हैं. डीजीपी के आदेश पर डीआईजी (कार्मिक) ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की है. पाकुड़ जिला बल में सबसे अधिक छह पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है.

Continue reading

झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन

झारखंड पुलिस मुख्यालय में शिकायत कोषांग समिति का पुनर्गठन हुआ है. डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेश पर आईजी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में इस समिति का गठन किया गया है. इसमें आईजी नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, अमित रेणु और अवर सचिव ( कार्मिक) सदस्य है.

Continue reading

चाईबासा : ब्रेन मलेरिया से पीड़ित बच्ची की इलाज के दौरान मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को ब्रेन मलेरिया से पीड़ित एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान झरझरा पंचायत के रामड़ा गांव निवासी तोगो सामड की बेटी बालेमा सामड के रूप में हुई है.

Continue reading

नौकरी की मांग को लेकर विस्थापित महिला ने यूसिल की गेट पर जड़ा ताला, धरने पर बैठी

जमीन के बदले नौकरी की वर्षों पुरानी मांग को लेकर जादूगोड़ा की विस्थापित महिला कुंती देवी का आज सब्र टूट गया. उन्होंने यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के अंतर्गत संचालित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गईं. कुंती देवी का आरोप है कि 1960 में अधिग्रहण की गई उनकी 44 डिसमिल जमीन के बदले आज तक उन्हें नौकरी नहीं दी गई है.

Continue reading

ग्रामीण विकास के इंजीनियर व शराब घोटाला के आरोपी की बेल पर ACB कोर्ट में सुनवाई

ACB के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में जेल में बंद कार्यपालक अभियंता सनोथ सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने ACB से केस डायरी की मांग की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही