Search

झारखंड न्यूज़

NCPL पर अवैध बॉक्साइट खनन का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ककड़ंपाठ पंचायत के ग्रामीणों ने हिंडाल्को की सहायक कंपनी NCPL पर अवैध रूप से बॉक्साइट खनन का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गुमला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी स्थानीय निवासियों के बीच झूठे दस्तावेज तैयार कर जमीन विवाद खड़ा कर रही है, ताकि उसका फायदा उठाकर अवैध रूप से जमीन को लीज पर लिया जा सके.

Continue reading

सिरमटोली सरना स्थल विवाद: NCST ने किया निरीक्षण, सचिव की अनुपस्थिति पर हुई नाराज

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के समीप सिरमटोली-मेकान फ्लाईओवर के रैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करना ठीक नहीं है.

Continue reading

विधायक श्वेता सिंह ने रिटर्निंग ऑफिसर से मांगा 10 दिन, बिरंची ने अपना पक्ष रखा

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शपथ पत्र में गलत सूचना देने के आरोपों पर अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिन का समय मांगा है. पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने हाजिर होकर अपना पक्ष रखा. सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी कर तीन जून को अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था.

Continue reading

आदिवासी संगठनों का चार जून को झारखंड बंद, रखी ये मांगें

झारखंड में आदिवासी संगठनों ने राज्यभर में चार जून यानि बुधवार को संपूर्ण बंद का ऐलान किया है. यह बंदी आदिवासी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन विवाद और विकास योजनाओं से जुड़ी आपत्तियों के खिलाफ बुलाई गई है

Continue reading

पलामू डीसी सहित कई आईएएस सीएम से मिले

कुछ दिन पहले झारखंड सरकार ने कई जिलों के डीसी का तबदला करते हुए नए डीसी की पदस्थापना की थी. सभी नए डीसी ने पदभार ग्रहण कर लिया है. इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading

कोरोना संक्रमणः स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अब तक 9 पॉजिटिव मिले, मास्क अनिवार्य

राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. अब तक कुल 9 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4 मामले राजधानी से सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू कर दी है.

Continue reading

कार्यपालक अभियंता ने सहायक इंजीनियर सहित 4 के खिलाफ प्राथमिकी की अनुशंसा की

ग्रामीण विकास (विशेष प्रमंडल) लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता ने वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में दो सहायक इंजीनियरों और दो रोकड़पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है.

Continue reading

चाईबासाः जन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता- जोबा माझी

सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया किजल्द ही समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित विभाग से पत्राचार कर समाधान की पहल की जाएगी.

Continue reading

कौशल विकास की दिशा में निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजीः अरवा राजकमल

टाटीसिल्वे में स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में 80 छात्रों ने बेसिक कंप्यूटर एंड इंटरनेट विद फोटोशॉप कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्राप्त किया.

Continue reading

24 जून को सभी प्रखंडों में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी प्रदर्शन

भाजपा ने झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर करना है.

Continue reading

छत्तीसगढ़ के कुछ लोग झारखंड में हॉस्पिटल खोल गरीबों का खून चूस रहेः इरफान

मंत्री ने कहा कि कुछ अच्छे हॉस्पिटल हैं, जो प्राइवेट क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं. सरकार वैसे हॉस्पिटलों को सम्मानित करेगी और उन्हें आगे बढ़ाएगी.

Continue reading

सीएम हेमंत सोरेन से मिले नौ आईपीएस अफसर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कई आईपीएस अधिकारियों ने मुलाकात किया. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य सरकार ने बीते दिनों (2 जून से पहले) कुल 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था और तीन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा था.

Continue reading

शिक्षकों के पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण में देरी पर निदेशालय हुआ नाराज, भेजा पत्र

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने पारस्परिक अंतर जिला स्थानांतरण के लिए जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है. निदेशालय की उप निदेशक नीलम टोप्पो ने 13 जिलों के जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र लिखकर अविलंब अग्रसारण करने का अनुरोध किया है.

Continue reading

आवारा कुत्तों से निपटने के लिए सरकार ने की पहल, चलेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल कार्यक्रम

राज्य सरकार ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पशुपालन विभाग ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) कार्यक्रम के माध्यम से आवारा कुत्तों की जनसंख्या को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है.

Continue reading

कैबिनेट की बैठक चार जून को, लिए जाएंगे अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक चार जून को होगी. बैठक शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन में शुरू होगी. इसमें सरकार सड़क, कृषि, शिक्षा सहित कई कल्याणकारी योजनाओं पर मंजूरी दे सकती है. यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने दी

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही