रिम्स-2 मामला: जमीन वापस कराने की मांग पर पैदल मार्च कर हजारों रैयत पहुंचे मोरहाबादी
Ranchi: राजधानी के कांके स्थित नगड़ी में रिम्स-2 का निर्माण होना है. लेकिन अधिग्रहित जमीन को बचाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में रैयतों ने शहर की ओर मार्च किया. ग्रामीण अपनी जमीन वापस करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों ने मोरहाबादी मैदान स्थित ऑक्सीजन पार्क के सामने जुटकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. रैयतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कांके बाजार के सामने बैरिकेडिंग लगाई थी.
Continue reading