Search

झारखंड न्यूज़

Saraikela News: सोनारडीह में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, SDO के आदेश पर हटाई चारदीवारी व छज्जा

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल पंचायत के सोनारडीह गांव में बुधवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान अंचल प्रशासन और पुलिस बल की उपस्थिति में सड़क तथा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.

Continue reading

Ranchi News : 1.50 करोड़ की ड्रेन मास्टर मशीन से होगी जलाशयों की सफाई

Ranchi : शहर के जलाशयों, नदियों और तालाबों की सफाई को नई गति देने के लिए नगर निगम ने 1.50 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक ड्रेन मास्टर मशीन को सेवा में शामिल किया.

Continue reading

Chaibasa News: PM मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना, गोपालपुर सरना स्थल में हुई विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बुधवार को बंदगांव प्रखंड की कराईकेला पंचायत के गोपालपुर स्थित आदिवासी पूजा स्थल (सरना स्थल) पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में किया गया

Continue reading

Saraikela News : बकाया वेतन को लेकर आदित्यपुर-कांड्रा के सफाई कर्मी हड़ताल पर, किया प्रदर्शन

आदित्यपुर-कांड्रा क्षेत्र के JARDCL के सफाई कर्मी मार्च माह का बकाया वेतन का भुगतान, वेतन वृद्धि व अन्य लंबित मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. सफाई कर्मियों ने टोल प्लाजा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.

Continue reading

Jamshedpur News: प्रतिभा कभी संसाधनों की नहीं, बल्कि संकल्प व आत्मविश्वास की मोहताज होती-राज्यपाल

बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि झारग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साहू शामिल हुए.

Continue reading

Latehar News: पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने दिए अहम निर्देश

बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं जिले में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो रोधी खुराक पहुंचाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.

Continue reading

Chaibasa News: गोइलकेरा के बिला गांव में जलसंकट, महिलाओं ने पेयजल विभाग पहुंच जताई नाराजगी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा प्रखंड की बिला पंचायत के ग्रामीण इन दिनों भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. पंचायत के गांवों में नल जल योजना का कार्य वर्षों से अधूरा रहने के कारण ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है.

Continue reading

Jharkhand News : सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

Ranchi : राज्य सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्य सचिव अविनाश कुमार के हस्ताक्षर से नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की गयी है. वह फिलहाल कार्मिक विभाग के भी अतिरिक्त प्रभार में हैं.

Continue reading

Dhanbad News : झामुमो कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर तैयार रहें- विनोद पांडे

केंद्रीय सचिव विनोद पांडे ने कहा कि 30 जून से शुरू होने वाले एसआईआर के मद्देनजर पार्टी ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में छूटना नहीं चाहिये, इसका पूरा ख्याल रखें.

Continue reading

देवघर में 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूरी तरह रोक, एनजीटी के निर्देश पर प्रशासन सख्त

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशानुसार देवघर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित नदी घाटों से बालू के उठाव पर बुधवार से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. मानसून को देखते हुए लागू की गई यह रोक आगामी 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव पर बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस विधायकों की दिल्ली में अहम बैठक

Ranchi : कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि विधायक वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे.

Continue reading

Deoghar News: हंगामे के बीच चला बुलडोजर, हटे अवैध अतिक्रमण

बाबा नगरी देवघर को जाम मुक्त करने के लिए बुधवार को नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है. टावर चौक से लेकर शिक्षा सभा चौक तक सड़क और फुटपाथ को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

Continue reading

Ranchi News: 500 मीटर के दायरे में स्कूल-कॉलेजों के आसपास नालियों की होगी सफाई

Ranchi: मॉनसून को देखते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने सफाई अभियान शुरू किया है. इसके तहत निगम क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों की एप्रोच रोड के 500 मीटर दायरे में आने वाली नालियों की व्यापक सफाई कराई जाएगी, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो.

Continue reading

रामगढ़ सदर अस्पताल में बढ़ेंगे 250 बेड, अपर मुख्य सचिव ने भवन निर्माण का लिया जायजा

स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रामगढ़ जिले का दौरा कर जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा आधारभूत संरचनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत निरीक्षण किया.

Continue reading

झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा डिजिटल विस्तार, रांची सदर अस्पताल बनेगा राज्य का हेल्थ हब

Ranchi : झारखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रांची सदर अस्पताल को टेली एसएनसीयू हब और ई-संजीवनी हब सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही