Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News : तालाब किनारे करंट लगने से युवक की मौत

विशाल कुमार हाड़ी तालाब में नहाने गया था. नहाने के बाद वह तालाब के समीप लगे मोटर को चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से विशाल बेहोश होकर गिर पड़ा.

Continue reading

JTET में झारखंडी भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज, मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला प्रतिनिधिमंडल

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में झारखंडी भाषाओं को प्राथमिकता देने और भोजपुरी, मगही, अंगिका, मैथिली, उड़िया, बांग्ला और उर्दू जैसी भाषाओं को विषय सूची से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रांची स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर बैठक हुई.

Continue reading

देश इस समय गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा: सुप्रियो भट्टाचार्य

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टचार्य ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश इस समय गहरे आर्थिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है और पिछले 12 वर्षों में हालात लगातार खराब हुए हैं.

Continue reading

Dhanbad News : अंगारपथरा में भू-धंसान से दहशत, एक घर ध्वस्त, सड़क व कई मकानों में दरार

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कांटापहाड़ी बस्ती में शुक्रवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान की घटना हुई. इसमें एक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि कई अन्य घरों व सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है.

Continue reading

Education News : रांची विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी किए, कोई रिजल्ट लंबित नहीं

रांची विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अब किसी भी कोर्स का रिजल्ट लंबित नहीं है.

Continue reading

Jamtara News :खरीफ फसल पर कर्मशाला, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों व विभागीय अधिकारियों ने किसानों को धान, मक्का, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत किस्मों, समय पर बुवाई, जैविक खाद के उपयोग, सिंचाई प्रबंधन और कीट नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Continue reading

Jharkhand News : 6 माह में तैयार हो जाएगी पतरातू परियोजना, जल्द मिलेगी सरप्लस बिजली

झारखंड को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और पावर सरप्लस राज्य बनाने वाली पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना से पूर्ण उत्पादन की समय-सीमा तय हो गई है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस मेगा पावर प्रोजेक्ट की सभी इकाइयों से अगले छह महीनों के भीतर पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा.

Continue reading

Jharkhand News: DMF फंड का उपयोग कर खनन क्षेत्रों में लाया जा सकता बदलाव

झारखंड सरकार की टास्क फोर्स-सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन और सीड ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी किया. जिसमें कहा गया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) को सिर्फ खनन प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजा और बुनियादी सुविधाओं तक सीमित न रखकर जस्ट ट्रांजिशन के रणनीतिक वित्तीय साधन के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

Continue reading

झारखंड भवन नियमितीकरण नियमावली 2026 : आवेदन से पहले जान लें पात्रता, शुल्क व शर्तें, नहीं तो रद्द होगा फॉर्म

Ranchi: झारखंड सरकार की ओर से 'झारखंड अनधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली 2026' के तहत अवैध निर्माणों को वैध करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है. इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी आवेदन पर विचार नहीं होगा. नगर विकास विभाग ने भवन मालिकों को आगाह किया है कि वे आखिरी समय की भीड़ और तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. इस तिथि के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया जा सकता है.

Continue reading

Ranchi News : बिजली संकट पर रघुवर दास का CM  को पत्र, व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच बिगड़ी बिजली व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य की बिजली व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है.

Continue reading

Dhanbad News : तोपचांची में खरीफ कार्यशाला, किसानों को आधुनिक खेती की दी गई जानकारी

प्रखंड प्रमुख आनंद महतो ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष कम वर्षा की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

Continue reading

Jamshedpur News : उत्क्रमित +2 विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, छात्रों की पढ़ाई हो रही है बाधित

पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड स्थित उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय, चापड़ी शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है. विद्यालय को वर्ष 2024 में +2 का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद भी यहां आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है

Continue reading

Chatra News : ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगवां निवासी मों नेसार व रामटुंडा निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया, उनके पास से 1.22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

Continue reading

Chakradharpur  News : एकल ग्रामोत्थान में निःशुल्क कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन

करंजो स्थित एकल ग्रामोत्थान में शुक्रवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र व महिला सशक्तिकरण सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया.

Continue reading

हजारीबाग में हुए सड़क हादसे में बहरागोड़ा के दो युवकों की मौत

रसोल थाना क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत चंद्रपुर गांव के दो युवकों की हजारीबाग के चरही में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है. जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी चालक सोना राम सोरेन (30) और सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) अपनी पिकअप वैन (JH05DU-0147) में कच्चा आम लादकर घाटशिला से बिहार जा रहे थे, तभी रात करीब 2:30 बजे चरही ओवरब्रिज के पास NH-33 पर किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही