Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड पुलिस का सूचना तंत्र क्यों हुआ कमजोर, जानें, सिर्फ एक माह में 4800 से अधिक आपराधिक मामले

झारखंड में लगातार कमजोर होते पुलिस सूचना तंत्र का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. पिछले 4 वर्षों में मुखबिर नेटवर्क कमजोर पड़ने के कारण अपराधियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच पा रही है.

Continue reading

रामगढ़ के राउता स्थित मैहर फेरो एलॉयज प्लांट की चिमनी में ब्लास्ट, अफरा तफरी मची

चिमनी फटने की खबर कुजू ओपी को दी गयी. इसके बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गये. भट्टी इंचार्ज उपेन्द्र यादव का कहना है कि भट्टी जाम चल रही थी जिसके कारण ब्लास्ट हुआ है.

Continue reading

Jharkhand News : हाई कोर्ट के आदेश पर 31 अधिकारियों को मिली संयुक्त सचिव रैंक में प्रोन्नति

जिन 31 आरोपित अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित दूसरी अधिसूचना जारी की गई है, उनकी नियुक्ति वर्ष 2006 में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अनुशंसा के आलोक में की गई थी. सीबीआई ने जांच के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ 30 अप्रैल 2024 को आरोप पत्र दायर किया था. वर्ष 2025 में संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने झारखंड हाईकोर्ट में एक रीट याचिका दायर की थी.

Continue reading

Ramgarh News : दुर्घटनाग्रस्त कार में लगी आग, मची अफरातफरी

या मोड़ फोर लेन चौराहा पर गुरुवार की रात करीब 8 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई. कार मलिक मांडूडीह निवासी रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का कोशिश की.

Continue reading

Ramgarh News : डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का समापन, प्रशिक्षुओं को मिले टिप्स

करीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन बीएड कॉलेज में आईक्यूएसी की तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का गुरुवार को समापन हुआ. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पदमा (हजारीबाग) के प्राचार्य डॉ चेतलाल प्रसाद शरीक हुए.

Continue reading

Ramgarh News : गोला में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की तैयारी, डीसी ने किया स्थल निरीक्षण

गोला स्थित डीवीसी चौक के समीप मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण होना है. डीसी ऋतुराज ने गुरुवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं की जानकारी ली.

Continue reading

Jharkhand News: संयुक्त सचिव रैंक के 13 अधिकारी अपर सचिव रैंक में प्रोन्नत

Ranchi : झारखंड सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के 13 अधिकारियों को अपर सचिव रैंक में प्रोन्नति दे दी है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक कुछ अधिकारियों के प्रोन्नति की अनुशंसा मुहरबंद लिफाफे में रखी गई है. उनके आरोप मुक्त होने के बाद लिफाफे में बंद अनुशंसा के आलोक में प्रोन्नति दी जायेगी.

Continue reading

Court News: हजारीबाग में अवैध खनन पर HC की टिप्पणी- जनता के जीवन व पर्यावरण के अधिकार पर सीधा आघात

झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग में अवैध पत्थर खनन, स्टोन क्रशर संचालन और प्रशासनिक विफलता पर कड़ी टिप्पणी की है. हजारीबाग जिले के सवानी नदी, तेपसा गांव और इचाक क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व स्टोन क्रशर संचालन पर रोक लगाते हुए हजारीबाग जिला प्रशासन, खनन विभाग, पुलिस व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को 15 सख्त निर्देश दिए हैं.

Continue reading

Jharkhand News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 34 अधिकारी संयुक्त सचिव रैंक में प्रोन्नत

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 34 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नति देने का फैसला लिया है. कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. प्रोन्नत अधिकारियों को किसी नये पद पर पदस्थापित नहीं किया गया है. वह वर्तमान में जहां जिस पद पर पदस्थापित हैं, उस पद को संयुक्त के रुप में उत्क्रमित कर दिया गया है.

Continue reading

Ranchi News : अकादमिक व परीक्षा कैलेंडर जारी होने पर तकनीकी छात्र संघ में खुशी, अध्यक्ष ने जताया आभार

सत्र 2025-26 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने पर तकनीकी छात्र संघ ने खुशी जाहिर की है. संघ के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के प्रति औपचारिक रूप से आभार व्यक्त किया.

Continue reading

Ranchi News: झारखंड बिल्डिंग रेगुलराइजेशन स्कीम पर चैंबर व IIA की बैठक, SOP की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), झारखंड चैप्टर के पदाधिकारियों एवं आर्किटेक्ट्स की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक गुरुवार को चैंबर भवन में आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा हाल ही में घोषित ‘झारखंड बिल्डिंग रेगुलेराइजेशन स्कीम 2026’ के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था.

Continue reading

Ranchi News: चैंबर ने JUVNL के CMD के साथ की बैठक, औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर हुई चर्चा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL/JBVNL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) के. श्रीनिवासन एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य की विद्युत व्यवस्था, विशेषकर औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की.

Continue reading

Jharkhand News: बिजली वितरण में बड़ी उपलब्धि, दुमका–गोविंदपुर ट्रांसमिशन लाइन शुरू

आज झारखंड की विद्युत व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. 220 केवी दुमका–गोविंदपुर ट्रांसमिशन लाइन के एक सर्किट के LILO का सफलतापूर्वक चार्जिंग कार्य पूर्ण हो गया है. इस महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से JUSNL अब NKTL (Adani) से लगभग 450 मेगावाट तक विद्युत प्राप्त करने में सक्षम हो गया है, जिससे पूरे राज्य की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अत्यधिक मजबूती मिलेगी.

Continue reading

Ranchi Crime News: चलती ट्रेन में पिस्तौल लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार

क्रियायोगा एक्सप्रेस में गुरुवार को यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक सामान्य कोच में पिस्तौल लहराकर धमकी देने लगे. घटना कीता स्टेशन पार करने के बाद हुई.

Continue reading

Giridih News : डीसी ने की भू-अर्जन मामलों की समीक्षा, हवाई अड्डा विस्तार के लिए भूमि चयन का निर्देश

डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न योजनाओं के भू-अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक की. भू-अर्जन के लंबित मामलों को जल्द निबटाने और हवाई अड्डा विस्तार के लिए जरूरी भूमि का चयन और सीमांकन करने का निर्देश दिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही