Search

झारखंड न्यूज़

Lagatar Impact : पलामू एसपी ने रील वायरल मामले में लिया संज्ञान, जांच का आदेश

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ मो. याकूब को सौंपा है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.वीडियो में दिख रही महिला थाना प्रभारी की पत्नी बताई जा रही है.

Continue reading

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी की प्रदेश नेताओं के साथ 28 को बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और  संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल झारखंड के नेताओं के साथ 28 जनवरी को बैठक करेंगें. बैठक का उद्देश्य पार्टी के राजनीतिक प्राथमिकताओं और राज्य की रणनीति पर चर्चा करना है.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव 2026: उम्मीदवार अब चुनाव प्रचार में इतना ही कर पाएंगे खर्च

Ranchi: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में अब पैसे के दम पर चुनाव लड़ने पर पूरी तरह रोक लगेगी. राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि हर उम्मीदवार को अपने चुनावी खर्च का एक-एक हिसाब देना होगा. नियम तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी.

Continue reading

आयुष्मान-ESIC में कंसल्टेंसी फीस तय, MBBS 350 और सुपर स्पेशलिस्ट 700 से अधिक नहीं ले सकेंगे

आयुष्मान भारत और ईएसआईसी योजनाओं से जुड़े लाखों लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा और निर्णायक बदलाव किया गया है.  निजी अस्पतालों में डॉक्टरों की कंसल्टेंसी फीस को लेकर लंबे समय से चल रही मनमानी पर अब केंद्र सरकार ने स्पष्ट सीमा तय कर दी है.

Continue reading

धनबादः टाटा स्टील झरिया डिवीजन में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

टाटा स्टील के महाप्रबंधक (कोल) संजय रजोरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया. उन्होंने राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास व समावेशी प्रगति के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को दोहराया.

Continue reading

निजी बिजली कंपनियों का शानदार प्रदर्शन, सरकारी को नुकसान, JBVNL को 1,928 करोड़ का घाटा

Ranchi: देश में बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 2,701 करोड़ का लाभ अर्जित किया है. लेकिन इस लाभ में सबसे अधिक योगदान निजी बिजली वितरण कंपनियों का रहा है. इसका खुलासा केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की जारी की गयी वितरण कंपनियों की 14वीं वार्षिक एकीकृत रेटिंग और रैंकिंग रिर्पोट में हुआ है.

Continue reading

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से झारखंड में विकास की नई उम्मीद : मंत्री सुदिव्य

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को झारखंड के विकास के लिए काफी अहम बताया है. मुख्यमंत्री ने दावोस और लंदन में विदेशी निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया है और कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर रणनीति तैयार की है. वे मंगलवार को कोडरमा में मीडिया से बात कर रहे थे.

Continue reading

5-डे वर्किंग की मांग पर बैंककर्मियों की हड़ताल, धनबाद में दिखा खास असर

पांच दिवसीय कार्यप्रणाली (5-डे वर्किंग) की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर मंगलवार को देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की गई.

Continue reading

मंत्री इरफान का ऐलान, गिरिडीह में जल्द खुलेगा नया अस्पताल, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गिरिडीह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की बात कही है. उन्होंने जिले में जल्द नया अस्पताल खोलने का ऐलान किया है.  मंत्री ने कहा कि गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा चुकी है.

Continue reading

चाईबासा: मेले से लौट रहे ग्रामीणों का कैंपर वाहन पलटा, मातम में बदली खुशियां

मेला देखकर लौट रहे ग्रामीणों का कैंपर वाहन अचानक पलट गया. जिसमें कई लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना सोमवार शाम की है. सभी जिले के जटिया थाना क्षेत्र के कुंदरीझोर गांव में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित मेला देखकर लौट रहे थे.

Continue reading

इंतजार खत्म : नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा, 23 फरवरी को वोटिंग, 27 को मतगणना

नगर निकाय चुनाव का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, 23 फरवरी को वोटिंग होगी. जबकि मतगणना 27 फरवरी को सुनिश्चित की गई है.

Continue reading

HC ने सरकार से पूछा - पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट जमीन की अवैध बिक्री की शिकायत किस अथॉरिटी से करें बताएं?

Ranchi: देवघर में पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट की जमीन की अवैध रूप से पैसे लेने के खिलाफ ऋषिक अवस्थी की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में चीफ जस्टिस एमएस सोनक  एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस बात से चिंता जताई कि देवघर में पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट की जमीन गलत तरीके से बेची जा रही है और इस पर लगाम नहीं लगाया जा सका है.

Continue reading

झारखंड : 10 दिनों मे पांच बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की हुई कोशिश

झारखंड में पिछले 10 दिनों में असामाजिक तत्वों ने पांच बार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की. इन दौरान हजारीबाग, देवघर और लोहरदगा जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटनाएं हुई. हालांकि पुलिस ने तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रण करने का काम भी किया.

Continue reading

बैंक हड़ताल से खाताधारक परेशान, करोड़ों का लेन-देन ठप

Ranchi: सप्ताह में दो दिन अवकाश और पांच दिवसीय कार्यदिवस की मांग को लेकर देशभर के बैंक कर्मी बुधवार को हड़ताल पर हैं. बैंकों में ताले लटके हैं. बैंक परिसर पर बैंक कर्मी धरना पर बैठ गए हैं. हड़ताल के कारण सरकारी और निजी बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//