Search

झारखंड न्यूज़

महागामा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मंत्री दीपिका ने जल संरक्षण व सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास

जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड के मड़पा में बीयर (जल संरचना) निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल की है.

Continue reading

करोड़ों का भुगतान, जांच के नाम पर खेल जारी, जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई नहीं

Ranchi: स्वास्थय विभाग के आयुष निदेशालय के कामकाज और भुगतान प्रक्रिया पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. आयुष निदेशालय द्वारा निजी कंपनी Bitsphere Infosystem Pvt. Ltd. और Team Zoom Services Pvt. Ltd. को दिए गए कार्यों और उनके भुगतान को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है.

Continue reading

धनबाद : दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के समीप देर रात करीब 2 बजे अचानक दो दुकानों में आग लग गई. अगलगी की इस घटना में चाय-सब्जी की दुकान और पास स्थित एक पंचर दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई..

Continue reading

सीआरपीएफ के मिनी ट्रक पर गिरा बिजली का पोल, ड्राइवर घायल

Ranchi : राजधानी रांची के एचईसी के सेक्टर 2 में हादसा हुआ है. सड़क किनारे खड़ा सीआरपीएफ के मिनी ट्रक पर बिजली पोल गिर गया. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति सीआरपीएफ का ड्राइवर है. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Continue reading

इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में अगले सत्र से विद्यार्थियों के नामांकन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रांची यूनिवर्सिटी के तहत लॉ कॉलेज इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में अगले सत्र से विद्यार्थियों के नामांकन पर हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी.  हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू, अधिवक्ताओं में खासा उत्साह

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू हो गई है. इसको लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है. मतगणना स्थल पर अधिवक्ता सुबह 10 बजे से ही मौजूद हैं और कई प्रत्याशी भी मतगणना प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं.

Continue reading

बिहार ITI CAT के लिए आवेदन शुरू, 17 मई को परीक्षा

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कॉम्पिटिटिव एडमिशन टेस्ट (ITICAT) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Continue reading

जमशेदपुर : MGM अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान

शहर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना हादसा है. यहां मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज ने तड़के करीब 4 बजे चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

लापता युवती केस : हाईकोर्ट ने बोकारो SP से पूछा, सनहा के बाद FIR दर्ज करने में 10 दिन का समय क्यों लगा?

बोकारो की 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में वर्चुअली हाईकोर्ट में उपस्थित बोकारो एसपी से शुक्रवार को जवाब तलब किया गया. कोर्ट ने उनसे पूछा कि मामले में सनहा दर्ज होने के बाद FIR दर्ज करने में 10 दिन का समय क्यों लगा? आपने दोषी पुलिस स्टेशन इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की.

Continue reading

BHU :  सेंट्रल हिंदू स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के अंतर्गत सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS) में LKG, नर्सरी, कक्षा 1, 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है

Continue reading

IAS विनय चौबे सहित तीन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 25 मार्च को सुनवाई

ACB ने 20 मई 2025 को तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया था. उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने जानबूझ कर उत्पाद नीति 2022 के तहत मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनियों को फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम करने दिया. इससे सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ. शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ और चार प्राथमिकी दर्ज की गयी. मई 2025 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में हैं.

Continue reading

धनबाद : पराली लदी चलती गाड़ी में लगी भीषण आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान

झरिया थाना क्षेत्र स्थित धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के समीप बीती रात एक चलती बिचाली (पराली) लदी गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Continue reading

BPSC में APO की 300 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, फटाफट करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की आज अंतिम तिथि है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी 2026 से शुरू हुए थे और आज, 20 मार्च 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है.

Continue reading

आलमगीर आलम व संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 24 मार्च को सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था. मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल के करीबी जहांगीर आलम के घर से 32.20 करोड़ रुपये नकद जब्त करने के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए मंत्री को समन जारी किया था. दूसरे दिन की पूछताछ के बाद मंत्री को देर रात ईडी ने गिरफ्तार किया था. उसके बाद से वह लगातार जेल में हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही