Search

झारखंड न्यूज़

रांची DC ने लिया संज्ञान: मनमानी फीस पर नकेल, शुल्क निर्धारण के लिए जिला कमिटी गठित

निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने की दिशा में रांची जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय जांच एवं निर्णय समिति का गठन किया गया है.

Continue reading

रामगढ़ में प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, हिंदू एकता पर दिया जोर

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जातियों में बंटने से हिंदुओं की संख्या कम आंकी जाती है, जबकि सभी को पहले स्वयं को हिंदू के रूप में पहचानना चाहिए. इस एकता से ही समाज की वास्तविक ताकत सामने आएगी.

Continue reading

रांची में ‘प्रकृति-2026’ का आगाज, कला-संगीत के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रांची के शौर्य सभागार में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बसंत कला शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इसका थीम ‘प्रकृति-2026’ रहा. 20 से 22 मार्च तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कला और संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को मजबूत करना है.

Continue reading

चांद का हुआ दीदार, 21 मार्च को ईद

ईद का चांद देखने के बाद मुस्लिम समुदायों में खुशी की लहर है. चांद दिखने के बाद अब  21 मार्च को ईद मनाई जाएगी. एदारे शरिया झारखंड और इमारते शरिया झारखंड ने चांद की औपचारिक रूप से घोषणा की. चांद का दीदार होने के साथ ही ईद की खुशियां शहर की फिजा में घुल गई.

Continue reading

जमशेदपुरः 300 करोड़ खर्च के बाद भी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अधूरी, पानी को तरस रहे लोग

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का काम अधूरा है. इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना में दो बार ठेकेदार बदले गए.

Continue reading

पलामूः अकीदतमंदों ने पढ़ी अलविदा जुमे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज कासमी ने कहा कि रमजान का महीना नेकी और इबादत का है. जो लोग इस महीने की अहमियत को समझते हैं और इबादत में वक्त बिताते हैं, वे खुशनसीब होते हैं.

Continue reading

रिम्स में लागू होगी सदर अस्पताल की मॉडल व्यवस्था, आयुष्मान सेवाओं में होगा सुधार

आयुष्मान भारत योजना के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले रांची सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली अब रिम्स में भी लागू की जाएगी. इसी उद्देश्य से रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरेंद्र बिरुआ ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का दौरा कर वहां की सुविधाओं और प्रबंधन का जायजा लिया.

Continue reading

45 साल बाद दायर बहाली आवेदन समय सीमा के विरुद्ध, इतनी देरी से बहाली नहीं दी जा सकती: HC

झारखंड हाईकोर्ट ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए प्रशासनिक आदेश को रद्द कर दिया है. यह निर्णय हाईकोर्ट के  न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने दिया. कोर्ट ने 22.11.1994 का डिप्टी कमिश्नर, जमशेदपुर का आदेश रद्द (set aside) कर दिया. 06.06.1986 का एलआरडीसी, में घाटशिला का आदेश भी स्वतः निरस्त माना गया.

Continue reading

रांची: स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, मानकों की अनदेखी पड़ा भारी, 2 अस्पतालों के आवेदन खारिज

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की राज्य सूचीबद्धता समिति की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नए अस्पतालों की सूचीबद्धता और पहले से सूचीबद्ध अस्पतालों के HEM 2.0 पोर्टल पर माइग्रेशन से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Continue reading

गिरिडीहः सरिया में मिला मृत हिरण, जांच में जुटा वन विभाग

फॉरेस्टर अंशु पांडेय ने बताया कि हिरण के शरीर पर दो-तीन जख्म मिले हैं. प्रथम दृष्टया जंगली कुत्तों के हमला करने का अनुमान है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा.

Continue reading

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच रांची में ‘द आर्ट सैलून’ का उद्घाटन

शहर के बीचोबीच ईस्ट जेल रोड में शुक्रवार को द आर्ट सैलून का भव्य उद्घाटन हुआ. इस सैलून की खास बात यह है कि यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए एक ही जगह पर करीब 50 तरह की ब्यूटी और ग्रूमिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

Continue reading

लातेहारः ऑनलाइन चेकिंग अभियान में 80 वाहनों का कटा चालान

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया. डीटीओ ने बताया कि 120 वाहनों की ऑनलाइन जांच की गयी, जिनमें 80 वाहन चालकों 1,04,500 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

Continue reading

रिम्स जमीन अतिक्रमण केस: ACB ने निगम अधिकारी-कर्मचारियों व बिल्डरों से की पूछताछ

राजधानी रांची स्थित रिम्स की जमीन पर कथित अतिक्रमण मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित बिल्डरों को पूछताछ के लिए तलब किया.

Continue reading

जादूगोड़ा: भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में हड़ताल खत्म, ठेका मजदूरों की मांगे हुई पूरी

यूसिल की भाटीन यूरेनियम प्रोजेक्ट में बीते 16 मार्च से जारी ठेका कर्मियों का हड़ताल खत्म हो गया है. केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त चाईबासा शुभाक संजीव ने हड़ताल का संज्ञान लेते हुई त्रिपक्षीय वार्ता के जरिय मामले की सुलझा लिया है. मामले में सहमति बनते ही आज शुक्रवार को ए- शिफ्ट पाली से मजदूर काम पर लौट गए.

Continue reading

देवघरः 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल व 5300 रुपए बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार यादव (पिपरासोल, थाना सोरायथड़ी), कलाम अंसारी (महापुर) व धनंजय दास (सिमरतरी, थाना पत्थरअड्डा) शामिल हैं. इनके पास से 4 मोबाइल फोन, 4 सिमकार्ड व 5300 रुपए नकद बरामद किया गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही