Search

झारखंड न्यूज़

चतरा : संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, ईंट-भट्ठे से मिला शव

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.

Continue reading

पलामू : रेड़मा में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र स्थित रेड़मा काशीनगर में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक (20 वर्षीय) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Continue reading

हजारीबाग : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां बरही थाना क्षेत्र स्थित बरसोत चौक के पास साइकिल से जा रहे दंपत्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.

Continue reading

जमशेदपुरः चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, जांच शुरु

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के कानू भट्टा इलाके में भीड़तंत्र का खौफनाक मामला सामने आया है. चोरी के संदेह में एक युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Continue reading

झारखंड की नाबालिग लड़की को ग्रेटर नोएडा से छुड़ाया गया, 6 साल से थी मानव तस्करी का शिकार

Ranchi : झारखंड से 11 साल की उम्र में तस्करी कर ग्रेटर नोएडा ले जायी गयी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया है. अभी उसे “वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर” में रखा गया है. उसे मुक्त कराने की कार्रवाई बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इराडिकेशन ऑफ बॉन्डेड लेबर (NCCEBL) की सूचना पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने की.

Continue reading

ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे शिप कैप्टन रांची निवासी राकेश रंजन की मौत

Ranchi: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से होर्मुज की खाड़ी में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन की मौत हो गयी है. राकेश रंजन मूल रुप से बिहार शरीफ के रहने वाले थे. उनका परिवार रांची के अरगोड़ा चौक स्थित बसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है. राकेश रंजन की मौत होने की वजह हर्ट अटैक बताया जा रहा है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 20 MAR।। त्योहारों पर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहींः CM हेमंत।। झारखंड-बिहार में बारिश का अलर्ट।। खाड़ी युद्धः हमले तेज।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 20 MAR।। त्योहारों पर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहींः CM हेमंत।। झारखंड-बिहार में बारिश का अलर्ट।। खाड़ी युद्धः हमले तेज।। ED ने SBI के पूर्व मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति जब्त की।। BIT मेसरा की छात्रा ने धुर्वा डैम में कूद दे दी जान।। जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगीः रांची मेयर।। हजारीबाग ACF के खिलफ विभागीय कार्यवाही पर रोक।।

Continue reading

चैत्र नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का महत्व और विधि

आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है और इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-उपासना की जाती है. मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में ब्रह्मचारिणी का यह दूसरा रूप है.

Continue reading

रिश्तों का सचः सात फेरे, कसमें, कुछ साल का भी साथ नहीं, पत्नियां बनीं पति की कातिल

Ranchi : सात जनम साथ निभाएंगे, शादी के समय अग्नि के फेरे लेते वक्त यही कसमें खाई. लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि सात जनम तो दूर, कुछ साल भी साथ निभाना भारी पड़ रहा है/ झारखंड में बीते दो सालों के भीतर एक दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पत्नियों ने ही पति की हत्या कर या करा दी.

Continue reading

चप्पल फेंकने के बहाने इंजीनियर मंत्री के आप्त सचिव को 7.5 करोड़ देने के बयान से मुकरा

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने ईडी को ठेकेदारों से कमीशन वसूल कर चुनाव खर्च के लिए 7.5 करोड़ रुपये संजीव लाल को देने की बात स्वीकार की. हालांकि बाद मे वह अपने बयान से यह कहते हुए मुकर गये कि उन्होंने कमीशन वसूलने से इनकार कर दिया था. इसलिए संजीव लाल ने उन पर चप्पल फेंका था. ईडी द्वारा पूछताछ के दौरान इंजीनियरों ने पहली बार पूछताछ के दौरान ठेकेदारों से कमीशन वसूल कर मंत्री के हिस्सेदारी के रूप में 54 करोड़ रुपये देने बात स्वीकार की. हालांकि बाद में इनमें से कई इंजीनियर अपने पहले के बयान से मुकर गये.

Continue reading

वसीयत के निष्पादक को मिली राहत, संपत्ति के 10% कोर्ट फीस को HC ने कहा अनुचित

प्रोबेट और लेटर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के एक मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. खंडपीठ ने संपत्ति मूल्य का 10 प्रतिशत कोर्ट फीस वसूलने की व्यवस्था को अवैध और अनुचित माना है.

Continue reading

मजदूरों की सभी समस्याओं का हल करें CCL प्रबंधन-सांसद चंद्रप्रकाश

एक बार फिर असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ की गुरुवार को सीसीएल रजरप्पा के ऑफिसर्स क्लब में द्विपक्षीय बैठक हुई. इस बैठक में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए. जबकि सीसीएल प्रबंधन की ओर से जीएम राजीव सिंह के अलावा कई अधिकारी शामिल हुए.

Continue reading

रांची : रिवाइवल फेस्टिवल में झारखंड की तरक्की व शांति के लिए हुई प्रार्थना

धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ. बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी जुटे.

Continue reading

रांची: गोस्सनर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम

गोस्सनर कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय दिया. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.

Continue reading

रांची: GST 2.0 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, कर सुधार व डिजिटल अनुपालन पर गहन मंथन

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के व्यवसाय प्रशासन विभाग एवं वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन का विषय “GST 2.0: Sectoral Analysis, Digital Compliance and Consumption Shifts – Implications for a Viksit Bharat” रहा. सम्मेलन के पहले दिन कर सुधार, डिजिटल अनुपालन और आर्थिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही