Search

झारखंड न्यूज़

चैम्बर भवन में सिक्का मेला, व्यापारियों को मिले 10 हजार रुपए तक के सिक्के, चिल्हर की न होगी दिक्कत

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा केनरा बैंक के सहयोग से चैम्बर भवन में सिक्का मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में 1, 2, 5 एवं 20 रुपये के सिक्कों का वितरण बड़ी संख्या में व्यापारियों के बीच किया गया. प्रत्येक व्यापारी को 10 हजार रुपये मूल्य के सिक्के उपलब्ध कराए गए.

Continue reading

सेंट जेवियर्स कॉलेज में रैप्सोडी–मेराकी द म्यूज ऑफ स्प्रिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सेंट जेवियर्स कॉलेज के बीएड विभाग के अंग्रेजी भाषा क्लब द्वारा “रैप्सोडी - मेराकी: द म्यूज ऑफ स्प्रिंग” शीर्षक से सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

Continue reading

देवघर में थाना दिवस मनाने की शुरुआत, जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने की पहल

देवघर पुलिस आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से देवघर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों में हर गुरुवार को 'थाना दिवस" का आयोजन करेगी. इसकी शुरुआत 19 मार्च से की गई.

Continue reading

सरला बिरला विवि ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ का आयोजन, फार्मेसी शिक्षा और नवाचार पर जोर

सरला बिरला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर ‘फार्मा अन्वेषण 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन ‘फादर ऑफ फार्मेसी’ प्रो. एम. एल. श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में  संपन्न हुआ.

Continue reading

रांची: निगम दफ्तर में नई टीम का स्वागत, मेयर रोशनी बोली- जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगी

नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान कार्यक्रम हुआ. नगर आयुक्त ने नई मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत करते हुए शहर के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय स्थापित एवं तालमेल पर जोर दिया.

Continue reading

गोइलकेरा में दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या, 2 मासूम बच्चों के सामने मर्डर

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दंपती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बारा पंचायत के दोड़बो गांव स्थित चुरूदा वनग्राम में बुधवार रात अज्ञात हमलावरों ने पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Continue reading

आदित्य साहू ने सरकार पर हिंदू आस्था के अपमान का लगाया आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हिंदू देवी-देवताओं और पर्व-त्योहारों का अपमान किया है.

Continue reading

रामगढ़ः कुजू से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक लेकर जा रहे युवक कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि इससे पहले रामगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना में भी वह शामिल था.

Continue reading

रांची: भारतीय नववर्ष का भव्य स्वागत, विवेकानंद सरोवर में दीपदान

संस्कृति संवर्धन समिति द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष के स्वागत के लिए प्रातः सूर्योदय के समय विवेकानंद सरोवर में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन ने शहरवासियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया.

Continue reading

हजारीबाग में साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग में अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड की साइबर क्राइम थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले का खुलासा किया है. आरोपियों ने गूगल सर्च और व्हाट्सएप के जरिए खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 1,85,073 रुपये की ठगी कर ली थी.

Continue reading

देवघरः त्योहारों पर शहर में सफाई व लाईट की व्यवस्था दुरुस्त करें- नगर आयुक्त

गर आयुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारू बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. चिह्नित मंदिरों, मस्जिदों, अखाड़ों व जुलूस मार्गों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छता को और सुदृढ़ किया जाएगा.

Continue reading

SSR मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष व सचिव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित एक मामले की सुनवाई सिविल कोर्ट रांची स्थित प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी एमके सिंह की अदालत ने की. कोर्ट ने एसएसआर मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष रुद्र प्रताप नारायण सिंह और सचिव रणजीत कौर के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

Continue reading

मोरहाबादी मैदान के सरस मेले में एक व्यक्ति को लगा करंट, एंट्री बंद

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार को एक हादसा हो गया. जहां एक व्यक्ति को बिजली की तार से करंट लग गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हर दिन की तरह आज शाम भी लोग मेला घूमने आ रहे थे. इसी बीच मेला घूमने आया एक युवक अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया.

Continue reading

पलामूः हिंदू नववर्ष पर निकली स्वर्वेद शोभायात्रा

मेदिनीनगर में स्वर्वेद शोभायात्रा की शुरुआत एसओ पेट्रोल पंप के समीप बबलू पाठक के आवासीय परिसर से हुई. सुसज्जित वाहन पर सद्गुरुदेव की तस्वीर सजाई गई थी. सैकड़ों भक्त अपने सिर पर सद्ग्रंथ स्वर्वेद और हाथों में "अ" अंकित श्वेत ध्वज लेकर चल रहे थे.

Continue reading

झारखंड पुलिस खेल महोत्सव का समापन, CM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही