Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड में हत्या की घटनाओं में आयी कमी

Ranchi: झारखंड में हत्या की घटनाओं में कमी आई है. झारखंड में हर दिन औसतन पांच हत्या की घटनाएं होती थी, हालांकि अब इस संख्या में कमी आई है. झारखंड में अब हर दिन चार हत्या की घटनाएं हो रही है. झारखंड में साल 2025 के सितंबर महीने के दौरान 118 हत्या की घटनाएं हुई है,

Continue reading

धनबाद : अस्मिता लीग एथलेटिक्स मीट का आयोजन, लड़कियों ने दिखाया दमखम

झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में अस्मिता लीग एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य देश और राज्य की लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है

Continue reading

धनबाद : गंगा सतलज एक्सप्रेस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बनारस से धनबाद आ रही गंगा सतलज एक्सप्रेस में एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यात्री की पहचान धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया शंकर नगर निवासी दिवाकर कुमार (35वर्षीय) के रूप में हुई है.

Continue reading

पलामू : चैनपुर के पूर्वडीहा गांव का युवक 28 दिनों से लापता, परिजन परेशान

चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा गांव निवासी अवध किशोर दुबे के 25 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र दुबे पिछले 28 दिनों से लापता है. परिजनों ने धर्मेंद्र के लापता होने की शिकायत चैनपुर थाना में दर्ज कराई है. लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. अब परिवार ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है. परिजनों ने धर्मेंद्र का पता लगने पर 9798647477 पर जानकारी देने की गुहार लगाई है.

Continue reading

ACB कांड संख्या 11/2025 में IAS विनय चौबे की बेल पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी

Ranchi: हजारीबाग में वन भूमि घोटाला के आरोप में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग एसीबी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी को केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है. अब उनकी जमानत याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी.

Continue reading

विधानसभा नियुक्ति घोटाला: CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Ranchi: विधानसभा नियुक्ति घोटाले में सीबीआई की याचिका पर 18 नवंबर को सुनवाई होगी. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ में इसे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी थी.

Continue reading

रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां रायसा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नामकुम निवासी संजय मुंडा और बुढ़मू निवासी सुकरा मुंडा के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में साला बहनोई थे.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाला : रामगढ़ DC को एसीबी ने किया तलब

झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी की जांच का दायरा बढ़ते जा रहा है. एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ डीसी के पद पर पदस्थापित फैज अक अहमद को एसीबी ने तलब किया है. एसीबी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है.

Continue reading

लैंड स्कैम : स्निग्धा सिंह को फिलहाल नहीं मिली अग्रिम बेल, हाईकोर्ट ने ACB से मांगा जवाब

आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस की प्रमुख आरोपी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए एसीबी को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Continue reading

चतरा पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, 1500 हाइवा मालिकों की हड़ताल जारी, CM से करेंगे शिकायत

हाइवा मालिकों के हड़ताल पर जाने के कारण कोयला डिस्पैच पूरी तरह से ठप है. सोमवार को इस समस्या के संबंध में सरकार को पत्र लिखा जाएगा. हड़ताल पर गए इन हाइवा की संख्या लगभग 1500 है, जो रोजाना करीब 60,000 टन कोयले की ढुलाई करते हैं.

Continue reading

जिला परिषद अध्यक्ष, DDC व कार्यपालक पदाधिकारी के बीच मचा है घमासान

जामताड़ा जिला परिषद में घमासान मचा हुआ है. अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, परिषद में हुई गड़बड़ी के मामले में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक निरंजन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना चाहती है. लेकिन पुलिस उनकी सुन नहीं रही है. परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी इस बात का रोना रो रहे हैं कि फाइलें उन्हें नजरअंदाज कर सीधे उप विकास आयुक्त को भेजी जा रही है.

Continue reading

रांची : जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, मरने वालों की संख्या हुई चार

धुर्वा डैम में हुए एक हादसे में डूबे चौथे व्यक्ति, पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह का शव आखिरकार सोमवार की सुबह बरामद कर लिया गया. इससे पहले, इसी घटना में मारे गए तीन अन्य पुलिसकर्मियों के शव पानी से निकाले जा चुके थे.

Continue reading

Jamshedpur: विभागीय समन्वय के अभाव में योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होः डीसी

बैठक में आधारभूत संरचना निर्माण, बुनियादी सुविधाएं, विकास परियोजनाओं व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के ससमय क्रियान्वयन हेतु अंतर्विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई.

Continue reading

Baharagoda: अलाव तापते समय साड़ी में लगी आग, पाठपुर गांव में महिला गंभीर रूप से झुलसी

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 36 वर्षीय बीना बेरा गंभीर रूप से झुलस गईं.

Continue reading

Chakradharpur: सर सैयद अहमद खान फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चक्रधरपुर शहर स्थित उर्दू टाउन स्कूल हॉल में सोमवार को सर सैयद अहमद खान फाउंडेशन के तत्वाधान में द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा उपस्थित थे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//