हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए कोई विजन नहीं : अरुण सिंह
अरुण सिंह ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया. यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार का तांडव है. स्कूल में शिक्षक नहीं, हॉस्पिटल में दवाई नहीं है. बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाया जा रहा है. डीएमएफटी फंड की लूट हो रही है. उन्होंने कहा कि बोकारो में घोटाले उजागर हुए हैं. जनता के विकास पर फंड खर्च नहीं हो रहा. हेमंत सरकार सड़क पर के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है. जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है, वह सब मोदी सरकार की देन है.
Continue reading