Search

झारखंड न्यूज़

गिरिडीह :  पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव खांखी जंगल से बरामद

निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रथम दृष्टया हत्या से पहले राकेश महतो के साथ मारपीट की गई और बाद में शव को जलाने का प्रयास किया गया.

Continue reading

झा. विस बजट सत्र : राजेश कच्छप ने बैकलॉग नियुक्ति का मुद्दा उठाया, मंत्री ने रिक्त पदों को भरने का भरोसा दिया

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बैकलॉग नियुक्ति का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बैकलॉग पदों को अगली भर्ती प्रक्रिया में फिर से गिना जाता है.

Continue reading

परीक्षा के डर से पलंग के नीचे छिपी किशोरी, पूरे शहर में ढूंढती रही चतरा पुलिस

जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पिपरवार थाना क्षेत्र के बचरा बसंत विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक किशोरी अचानक लापता हो गई.

Continue reading

झारखंड विस बजट सत्र : जयराम महतो की मांग, जनप्रतिनिधियों को स्थापना समिति में करे शामिल

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही डुमरी विधायक जयराम महतो ने जनप्रतिनिधियों को स्थापना समिति में शामिल करने की मांग की.

Continue reading

झारखंड : नशा तस्करी पर GRP-RPF का शिकंजा, एक साल में 63 गिरफ्तार, 50 केस दर्ज

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेनों के जरिए की जा रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीते एक साल में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग रेल थाना में 50 से अधिक एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए, जिसमें 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

पलामू : निकाय चुनाव से पहले 9 आसामाजिक तत्व जिला बदर

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर उपायुक्त ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम-2002 की धारा 3(A) के तहत 9 आसामाजिक तत्वों को जिला बदर कर दिया है.

Continue reading

बोकारोः भाई के तिलक से लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति घायल

Bokaro: बोकारो शहर के उकरीद मोड़ लखड़ी गोला के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय महिला की जान चली गई. हादसे में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि साथ में मौजूद दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए.

Continue reading

वासेपुर में देर रात धायं-धायं, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को मारी गोली

वासेपुर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई है. गोलीबारी की घटना में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली को गोली लगी है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 21 FEB।। महिला दिवस पर सहियाओं को एक साल का एकमुश्त भुगतानः मंत्री इरफान।। झारखंडः 10 माह में सरकार की आमदनी लक्ष्य की 55%।। भारत में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 21 FEB।। महिला दिवस पर सहियाओं को एक साल का एकमुश्त भुगतानः मंत्री इरफान।। झारखंडः 10 माह में सरकार की आमदनी लक्ष्य की 55%।। भारत में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट।। 2050 में झारखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगाः CM।। झारखंड विस में 6450 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पेश।। आज शाम थम जाएगा प्रचार का भोंपू।।

Continue reading

जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा में कार्यशाला

परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में स्वच्छता पखवाड़ा के 5वें दिन यानि शुक्रवार को पर्सनल हाइजिन पर कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यशाला में कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्राएं शामिल हुई. इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में यूसील अस्पताल की डॉ. रंजना कुमारी, विद्यालय प्राचार्य मोहरीर व अध्यापक सुचित्रा कुंअर शामिल हुए.

Continue reading

JTGLCCE 2023: बांग्ला भाषा चुनने वाले अभ्यर्थियों की द्वितीय पाली परीक्षा 28 फरवरी को होगी दोबारा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को आयोजित द्वितीय पत्र की परीक्षा के दौरान बांग्ला भाषा का चयन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र के प्रिंट में तकनीकी कारणों से पढ़ने में कठिनाई हुई.

Continue reading

नरसिंह हेंब्रम बने कदमा के परंपरागत नए ग्राम प्रधान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नरवा पहाड़ स्थित कदमा के नया ग्राम प्रधान नरसिंह हेंब्रम को बनाया गया है. नरसिंह हेंब्रम को ग्राम सभा ने खूंटकट्टी वंशानुगत मांझी बाबा के रूप में नियुक्त किया गया. वंशानुगत मांझी बाबा के रूप में नियुक्त होने की औपचारिक सूचना पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शुक्रवार को दी.

Continue reading

BIT मेसरा में 'डिजिटल युग में प्रबंधन की नई परिभाषा' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया.

Continue reading

HC ने निदेशक से पूछा- CIP की भूमि पर भविष्य में अतिक्रमण न हो इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं

झारखंड हाई कोर्ट ने C.I.P., कांके की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने C.I.P. के निदेशक को निर्देश दिया कि वे चार सप्ताह के भीतर शपथ-पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करें कि C.I.P की भूमि में भविष्य में अतिक्रमण न हो इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं या उठाए जाने प्रस्तावित हैं?

Continue reading

बिजली अलर्ट: डोरंडा व कोकर क्षेत्र में रहेगी पावरकट, निपटा लें जरूरी कार्य

राजधानी रांची के डोरंडा सहित कई इलाकों में बिजली मेनटेनेंस के विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. नार्थ ऑफिस पारा गौरी शंकर नगर के कुछ इलाको में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इन इलाकों के रहवासी समय पर अपना आवश्यक कार्य पूरा कर लें.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही