Search

झारखंड न्यूज़

गिरिडीहः बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, फूलों व नई ऊर्जा का प्रतीक- सुदिव्य

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मरांग बुरु व जाहेर आयो की आराधना संथाल समाज की प्राचीन परंपरा है. बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, फूलों व नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति व परंपराओं से है.

Continue reading

रामगढ़: 19वें मुकाबले में उत्कर्ष क्रिकेट क्लब रामगढ़ की जीत

डीएवी मैदान रजरप्पा में रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित बी डिविजन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को उत्कर्ष क्रिकेट क्लब रामगढ़ की टीम ने जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियन क्रिकेट एकेडमी रामगढ़ की टीम 16.3 ओवर में मात्र 64 रन बनाकर आल आउट हो गई.

Continue reading

रामगढ़: किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन, 112 छात्राओं की हुई हीमोग्लोबिन जांच

चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय किशोरी एनीमिया जांच शिविर में 112 किशोरियों का एनीमिया परीक्षण किया गया. यह जांच शिविर सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मुस्कुराहटें संस्था ने आयोजित किया.

Continue reading

जन्म के 24 घंटे में शिशु को बर्थ डोज अनिवार्य, हेपेटाइटिस-बी पर सख्त निर्देश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य में हेपेटाइटिस-बी संक्रमण के उन्मूलन और मां से शिशु में होने वाले प्रसार को रोकने के लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Continue reading

जमशेदपुरः MGM अस्पताल के 3 विभागों में लगेंगी आधुनिक जांच मशीनें

ईएनटी विभाग में कान की सुनने की क्षमता जांचने, कान के पर्दे की स्थिति देखने व गले से संबंधित बीमारियों की पहचान के लिए नई आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी. इसके तहत ऑडियोमेट्री, लैरिंजोस्कोपी और एंडोस्कोपी मशीनों की स्थापना कर ईएनटी वर्क स्टेशन विकसित किया जाएगा

Continue reading

देवघरः झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि राउत के लिए जिला अध्यक्ष ने मांगा वोट

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी रवि कुमार राउत के पक्ष में पार्टी जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान चलाया. इस दौरान अम्बे गार्डन, करनीबाग में बूथ कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं से रवि कुमार राउत को वोट देने की अपील की गई.

Continue reading

रांची सदर अस्पताल: 17 वर्षों पुराना 5 किलो का सर्वाइकल ट्यूमर का सफल सर्जरी

रांची स्थित सदर अस्पताल में न्यूरोसर्जरी विभाग ने एक बड़ी चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 54 वर्षीय मरीज के गर्दन और पीठ के सर्वाइको-डॉर्सल क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से बढ़ रहे लगभग 5 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया है.

Continue reading

अवैध बैनर-पोस्टर पर रांची नगर निगम की कार्रवाई, 7,47,224 रुपये का लगाया जुर्माना

अवैध पोस्टर, विज्ञापन पट्टो और फ्लैक्स पर नगर निगम ने सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. शुक्रवार को नगर निगम के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पोस्टर और विज्ञापन को लेकर जांच पड़ताल तेज कर दी है.

Continue reading

मस्जिदों में पढ़ी गई रमजान माह के पहले जुम्मे की नमाज

राजधानी रांची में माह-ए-रमजान के पहले जुम्मे की नमाज आज शुक्रवार को सभी मस्जिदों में अदा की गई. नमाज के बाद रहमत और बरकत की दुआएं मांगी गई. नमाज अदा करने के लिए लोग समय से पहले ही मस्जिद पहुंच गए. इसे लेकर पहले ही मस्जिदों में तैयारियां कर ली गई थी.

Continue reading

धनबादः वार्ड 37 में गुड़िया देवी का जनसंपर्क तेज, नाली-सफाई व जल संकट के समाधान का वादा

गुड़िया देवी ने झरिया के शिमलाबहल से बनियाहिर तक पदयात्रा निकाली. घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपनी प्राथमिकताएं बताईं. स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड में रांची पुलिस, फिरायालाल चौक पर फ्लैग मार्च

नगर निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस एक्शन मोड में है. इसको लेकर फिरायालाल चौक पर पुलिस जवान फ्लैग मार्च कर रही है. सैकड़ों की संख्या में जवान और पुलिस अधिकारी फिरायालाल चौक पर मौजूद हैं. इसके अलावा रांची एसडीएम समेत कई अन्य अधिकारी की मौजूदगी में फ्लैग मार्च हो रही है.

Continue reading

निकाय चुनाव: 21 की शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार भोंपू

राज्य में नगर निकाय चुनाव का प्रचार शनिवार शाम 5 बजे के बाद थम जाएगी. लेकिन उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर सकेंगे.

Continue reading

देवघरः रिमांड होम में फंदे से झूलता मिला नाबालिग का शव, परिजन बोले हत्या हुई है

चरकी पहाड़ी स्थित महिला रिमांड होम में रह रही एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली थी. वह पिछले करीब दो वर्षों से रिमांड होम में रह रही थी.

Continue reading

शनिवार को भी खुला रहेगा सचिवालय, विधानसभा की होगी बैठक

सरकार ने  21 फरवरी शनिवार के दिन भी सचिवालय और संबंधित कार्यालय खोलने का आदेश जारी किया है. इसकी वजह शनिवार को विधानसभा की बैठक निर्धारित होना है. आमतौर पर सचिवालय व संबंधित कार्यालय में शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है.

Continue reading

मेयर प्रत्याशी ने सुरेंद्र लिंडा ने निकाली बाइक रैली

Ranchi: नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज है. प्रचार-प्रसार 21 फरवरी की शाम को थम जाएगी. इसी बीच मेयर प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा ने आज मोरहाबादी के बापू वाटिका से बाइक रैली निकाली. इसमें हजारों समर्थकों ने भाग लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही