Search

रांची न्यूज़

रांची : कार व ऑटो में भीषण टक्कर, दो की हालत गंभीर

राजधानी रांची के झारखंड हाईकोर्ट के समीप कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दोनों वाहन जलकर राख हो गए. इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है.

Continue reading

रांची: किडजैप्पी प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों की खुशियों भरी शुरुआत

स्कूल का पहला दिन न सिर्फ बच्चों के लिए, बल्कि माता-पिता के लिए भी एक यादगार पड़ाव होता है. रांची स्थित किडजैप्पी प्ले स्कूल में नन्हें बच्चों का पहला दिन भावनाओं, उत्साह और स्नेह से भरपूर रहा.

Continue reading

रांची: आदिवासी विमेंस नेटवर्क के स्थापना दिवस पर 2 महिलाएं फूलो झानो अवार्ड से सम्मानित

आदिवासी विमेंस नेटवर्क (AWN) एचआरडीसी में 17वां स्थापना दिवस मनाया गया. इसमें लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा समेत अन्य जिलों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई. इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें समाज में योगदान देने वाली महिलाओं को फूलो झानो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जिन्होंने पितृसत्तात्मक संरचनाओं को चुनौती दी है.

Continue reading

सदर अस्पताल रांची में 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी पूरी, बना नया रिकॉर्ड

Ranchi: झारखंड के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए सदर अस्पताल, रांची ने 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोरैकोस्कोपी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है. इस उपलब्धि के साथ यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां इतनी बड़ी संख्या में ये जटिल प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं.

Continue reading

JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया

JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी (ITO) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है. जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न ट्रेड में चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई है.

Continue reading

झारखंड में गैस की किल्लत पर इरफान अंसारी सख्त, 10 दिनों में बैकलॉग खत्म करने का निर्देश

झारखंड के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में गैस की किल्लत और बढ़ते बैकलॉग को लेकर आपात बैठक की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों के भीतर सभी लंबित गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी की जाए.

Continue reading

ABVP ने रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक के समक्ष आवाज बुलंद की है. गुरुवार को अभाविप के रांची विभाग संयोजक उत्कर्ष नंद तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

Continue reading

सदर अस्पताल में 10-11 अप्रैल को लगेगा हृदय रोगी बच्चों के लिए विशेष शिविर

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और जांच के लिए 10 और 11 अप्रैल को सदर अस्पताल रांची में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा. यह शिविर अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्चों की स्क्रीनिंग करेगी.

Continue reading

जनगणना 2027: रांची में 70 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दिया है. गुरूवार को उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ.

Continue reading

चुनाव आयोग ने 27 लाख मतदाताओं के अधिकार छिनने का काम किया: झामुमो

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है.

Continue reading

झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 अप्रैल को, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर

Ranchi: राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को दिन के तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय और समन्वय विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. करीब एक महीने बाद होने जा रही इस बैठक को अहम माना जा रहा है. पिछली कैबिनेट बैठक 12 मार्च को हुई थी.

Continue reading

BAU की पहल : भारत को मक्का अनुसंधान का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में मक्का संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 69वीं वार्षिक कार्यशाला आयोजित किया गया.

Continue reading

डोरंडा कॉलेज में AISA का ‘विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह’, छात्रसंघ चुनाव सहित कई मांगें उठीं

आइसा की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने आज डोरंडा कॉलेज में “विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह” का आयोजन किया. यह कार्यक्रम देशव्यापी समता अधिकार अभियान के तहत आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों में व्याप्त शैक्षणिक व बुनियादी समस्याओं को उजागर करना था.

Continue reading

रांची : राज्यपाल ने अंजनी चौधरी की पुस्तक का किया लोकार्पण

: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को लोक भवन, रांची में अंजनी चौधरी लिखित पुस्तक Where There is Risk, There is an Actuary का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि यह पुस्तक समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही