Search

रांची न्यूज़

प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी: ट्रांसफर पोर्टल खुलेगा, गृह जिले में पोस्टिंग का मिलेगा मौका

Ranchi: झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शिक्षा विभाग जल्द ही तबादले (ट्रांसफर) के लिए पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है, जिसके माध्यम से शिक्षक अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे.  राज्य में करीब 35 हजार प्राथमिक विद्लाय हैं,

Continue reading

सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर रांची में दो हजार अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

देशभर में सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर उल्लास है. आने वाले दिनों में सरहुल, ईद और रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर रांची पुलिस की ओर से लगातार तैयारी की जा रही है. शहर में विधि व्यवस्था को और दुरुस्त करने के लिए पुलिस के आला अधिकारी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे है.

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना 20 को, तैयारी पूरी

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना कल यानी 20 मार्च से शुरू होगी. मतगणना को लेकर गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ स्टेट बार काउंसिल ऑफिस, डोरंडा पहुंचे और मतगणना की तैयारी का जायजा लिया. जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि कल से शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है.

Continue reading

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर CM ने बुलायी हाई लेवल मीटिंग, कहा - कोई चूक बर्दाश्त नहीं

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईद,  सरहुल और रामनवमी के दौरान विधि एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की. गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (एसएसपी/एसपी) के साथ समीक्षा की गई.

Continue reading

WEATHER ALERT : झारखंड में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात दर्ज किया गया है.

Continue reading

साहिबगंज में नकली कीटनाशक का भंडाफोड़, करोड़ों की दवा जब्त, महिला हिरासत में

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में प्रशासन ने छापेमारी कर नकली कीटनाशक बनाने के गोरखधंधे का खुलासा किया है. मौके से 1610 भरे डिब्बे, हजारों स्टीकर, खाली डिब्बे और केमिकल बरामद किए गए.

Continue reading

हाईकोर्ट ने बोकारो SP से पूछा, लापता युवती के मामले को क्यों ना CBI को सौंप दिया जाए?

Ranchi: 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को सख्त रवैया अपनाया है. हाईकोर्ट ने मामले में बोकारो एसपी की अनुसंधान में लापरवाही पर उनसे पूछा है कि क्यों नहीं इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए. कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए दोबारा रखा है.

Continue reading

जेटेट नियमावली पर घिर सकती है सरकार! भाषा विवाद से बचाने को आदित्य साहू का CM को पत्र

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड को संभावित भाषा विवाद से बचाने की अपील की है.

Continue reading

रांची: डिप्टी मेयर की कुर्सी पर नीरज कुमार, वार्ड 31 के पार्षद ने चुनाव में 38 वोटों से जीत दर्ज की

गर निगम को नया डिप्टी मेयर मिल गया है. वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव में जीत हासिल की है. गुरुवार को डीसी कार्यालय में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान मुकाबला काफी अहम रहा, क्योंकि इस पद के लिए दो नव निर्वाचित पार्षद मैदान में थे.

Continue reading

रांची RPF की कार्रवाई: रेलवे संपत्ति चोरी का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट, 1 नाबालिग हिरासत में

रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ की इस कार्रवाई को रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Continue reading

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल के खिलाफ पांचवें केस को भी हाईकोर्ट ने किया निरस्त

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में कांके थाने में दर्ज प्राथमिकी 210/ 2023 को झारखंड हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी की याचिका स्वीकार कर ली. इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने इसी मामले से जुड़े बाबूलाल मरांडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ दर्ज चार केस को निरस्त किया था.

Continue reading

सरकारी गोदाम में 3694 क्विंटल चावल सड़ा, 60 क्विंटल चीनी पानी में बहा

Ranchi: झारखंड के तीन जिलों के सरकारी गोदाम में रखा गया 3694.59 क्विंटल चावल खराब हो गया. 60 क्विंटल चीनी बारिश में बह गया. इसके अलावा गेंहू, नमक, दाल और चीनी भी इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं रहा. महालेखाकार ने राज्य के तीन जिलों के सरकारी गोदाम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान खराब हो चुके खाद्यान्नों का उल्लेख किया है.

Continue reading

रांची नगर निगम को मिला युवा महापौर, मेयर रोशनी खलखो ने ली शपथ

Ranchi: मेयर रोशनी खलखो समेत वार्ड पार्षद को उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री ने समाहरणालय ब्लॉक ए में शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में नई नेतृत्व पारी शुरू हो गई. अब शहरवासियों की नजर सफाई, जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं को सुलभ कराए जायेंगे.

Continue reading

हाई कोर्ट के निर्देश पर हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने नन बेलेबल वारंट जारी किया

झारखंड  हाई कोर्ट में आज गुरुवार को बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेवियस कार्पस) से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई हुई. इस मामले में चतरा एसपी हाईकोर्ट में हाजिर हुए. कोर्ट के आदेश के बाद भी आज मो अब्दुल हकीम कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ

Continue reading

गैस के लिए मारामारी, पुंदाग रोड को लोगों ने किया जाम, पुलिस ने समझाकर हटवाया

Ranchi: घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है. भारत सरकार लाख कहे कि देश में गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग ही दिखती है. घरों तक सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है. गैस गोदामों के पास सैंकड़ों लोगों की लाईन लग रही है. लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिन भर लग जा रहे हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही