सरकारी जमीन पर अतिक्रमण केस में हाईकोर्ट ने कहा - सरकार स्पष्ट करें, कितना क्षेत्र वास्तव में खाली व कितना विवादित
Ranchi: हाईकोर्ट ने कोडरमा के चंदवाड़ा क्षेत्र में लगभग 87.41 एकड़ सरकारी जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जे के आरोपों वाली जनहित याचिका पर गंभीरता दिखाई है. मामले में चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने चंदवाड़ा के सर्कल ऑफिसर अशोक कुमार भारती के शपथ पत्र पर नाराजगी जताई.
Continue reading
