Search

रांची न्यूज़

पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य ने रांची में शास्त्रीय संगीत से बांधा समां

मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट, झारखंड द्वारा आयोजित सोलफुल मॉर्निंग कार्यक्रम में पद्मश्री तरुण भट्टाचार्य ने अपनी सन्तूर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगीत में उनका साथ तबला पर असित जाना ने दिया.

Continue reading

रांची के सेल सिटी में सिलेंडर ब्लास्ट, फायर ब्रिगेड मौके पर

राजधानी रांची के पुंदाग ओपी इलाके के सेल सिटी के एक फ्लैट में पूजा पाठ का कार्यक्रम हो रहा था. इसी दौरान घर में रखा सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया. इस घटना से पूरे फ्लैट में आग लग गई. इस मामले की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई.

Continue reading

हाईकोर्ट ने NIA केस में आकाश कुमार रॉय की जमानत याचिका खारिज की

Ranchi: हाईकोर्ट ने लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में तेतरियाखंड कोयला खदान के पास आगजनी की घटना मामले के सह आरोपी आकाश कुमार रॉय की जमानत याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. दरअसल 18 दिसंबर 2020 को लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में तेतरियाखंड कोयला खदान के पास अज्ञात अपराधियों ने वाहनों को आग लगाई, पुलिस पर गोलीबारी की और चार नागरिकों को घायल किया.

Continue reading

रांची में 17वीं राज्य स्तरीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, जवानों में दिखा जोश

रांची में 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आगाज हुआ. डोरंडा स्थित परेड मैदान (झा.रा.पु.-1) में आयोजित उद्घाटन समारोह में पुलिस बल के अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह की शानदार झलक देखने को मिली. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

Continue reading

गैस के लिए सुबह 3 बजे से ही लग रही लंबी लाइन, भूखे-प्यासे लोग हो रहे बेहाल

Ranchi: गैस किल्लत ने आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए सुबह 3 बजे उठना पड़ रहा है. लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है. म़ंगलवार को बड़ा तालाब के सामने पुलिस सुरक्षा के बीच गैस लेने के लिए सैकड़ों लोगों को  लाइन में लगकर लेना पड़ा रहा है. लोगों ने बताया कि दो महीने के बाद गैस मिल रहा है.

Continue reading

ग्रामीण विकास विभाग के नये आदेश से झारखंड हुआ लोकपाल विहीन

झारखंड अब लोकपाल विहीन हो गया है. यह स्थिति राज्य सरकार द्वारा जिले के पांच लोकपाल को हटाने की वजह से पैदा हुई है. सरकार ने इससे पहले 19 जिलों के लोकपाल की सेवा समाप्त कर दी थी. बाकी बचे पांच लोकपाल की सेवा समाप्त करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने 16 मार्च को आदेश जारी किया.

Continue reading

तमाड़ में दो बाइक की जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल

राजधानी के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रांची-टाटा सड़क मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. भुईयाडीह में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं बाइक पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया है.

Continue reading

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 20 मार्च को

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना 20 मार्च को होगी. काउंसिल के डोरंडा स्थित कार्यालय में वोटों की गिनती सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जो शाम पांच बजे तक चलेगी.

Continue reading

जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा सदन में गरमाया, सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल

जेटेट अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

Continue reading

CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के विज्ञापन पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

झारखंड हाईकोर्ट में सीआईएसफ असिस्टेंट कमांडेंट रिक्रूटमेंट रूल 2009 को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. प्रार्थी के हस्तक्षेप याचिका (आईए) पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यूपीएससी द्वारा जारी सीआईएफएफ में असिस्टेंट कमांडेंट नियुक्ति विज्ञापन संख्या 8/26 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.

Continue reading

झारखंड विस में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर बवाल, हंगामे के बीच माफी और बयान ‘स्पंज’

झारखंड विधानसभा में आज असंसदीय भाषा के प्रयोग को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. विधायक नीरज यादव ने विधायक समीर मोहंती के बयान पर आपत्ति जताते हुए इस मामले को सदन में उठाया, जिसके बाद भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

Continue reading

धनबाद में 500 करोड़ की जल योजना ठप, कंपनी पर कार्रवाई करें, सदन में गरजे अरुप चटर्जी

झारखंड विधानसभा में धनबाद जिले की बहुप्रतीक्षित जलापूर्ति परियोजना मामला गरमाया. विधायक अरुप चटर्जी ने श्री राम ईपीसी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

Continue reading

पथ निर्माण विभाग में AE के पदस्थापन, सेवा विनियमन व वेतन भुगतान का मुद्दा सदन में उठा

पथ निर्माण विभाग में सहायक अभियंताओं के वेतन भुगतान को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया. विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने मंत्री से चार बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी, जिसमें पदस्थापन, सेवा विनियमन और वेतन भुगतान से जुड़े मुद्दे शामिल थे.

Continue reading

मानगो पेयजल परियोजना में देरी पर सदन में घमासान, मार्च 2026 तक पूरा करने का दावा

मानगो पेयजल परियोजना में देरी को लेकर विधानसभा में जोरदार बहस हुई. विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया कि वर्ष 2009 में शुरू हुई यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी.

Continue reading

रांची SSP ने दिया सौहार्द का संदेश, रमज़ान पर रोज़ेदारों के बीच बांटे फल, दी बधाई

रांची में रमज़ान पर पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल की एक मिसाल देखने को मिली. सोमवार रात एसएसपी राकेश रंजन अपनी टीम के साथ एकरा मस्जिद पहुंचे और रोज़ेदारों से मुलाकात की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही