Search

रांची न्यूज़

देहरादून गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: 6 आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है. मामले में शामिल तीन शूटर समेत कुल 6 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है.

Continue reading

ग्रामीण विकास विभाग में 3048 करोड़ के टेंडर में 90 करोड़ कमीशन की हुई वसूली

ग्रामीण विकास विभाग के चार मुख्य अभियंताओं के कार्यकाल में 3048 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ. इसमें 3% की दर से बतौर कमीशन 90 करोड़ रुपये की वसूली हुई. विभाग में हर स्तर के अधिकारियों के लिए कमीशन की रकम में हिस्सेदारी तय है. कमीशन की रकम का बंटवारा भी इसी रूप में किया गया.

Continue reading

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का समापन, CM हेमंत ने गिनाई उपलब्धियां व विकास का रोडमैप

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का समापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विस्तृत संबोधन के साथ हुआ. उन्होंने सदन को लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच बताते हुए राज्य की प्रगति, योजनाओं और भविष्य की दिशा पर विस्तार से जानकारी दी.

Continue reading

पलामू : स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक्शन मोड में मेयर, क्लीनिक से अस्पताल तक किया निरीक्षण

नगर निगम मेयर अरुणा शंकर एक्शन मोड में नजर आईं. उन्होंने निगम द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य केंद्र रांची रोड और पंपुकल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने क्लीनिक की व्यवस्था का जायजा लिया और रांची रोड केंद्र में डॉक्टर श्रेया सोनी तथा पंपुकल क्लीनिक में डॉक्टर नितेश कुमार के साथ बैठकर समीक्षा की.

Continue reading

रांची विवि: स्थायी कुलपति नियुक्ति की मांग, आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल को लिखा पत्र

रांची विश्वविद्यालय के आदिवासी छात्र संघ ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग उठाई है. संघ का कहना है कि पिछले करीब 9 महीनों से विश्वविद्यालय बिना स्थायी कुलपति के चल रहा है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

Continue reading

रांची में भाकपा माले की जनसुनवाई, केंद्र सरकार की नीति पर उठे सवाल, मनरेगा कमजोर करने के लगे आरोप

राजधानी रांची में भाकपा माले के जनसुनवाई कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ एक विस्तृत आरोप-पत्र पेश किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मजदूर, किसान और विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

Continue reading

हमें बैल-बकरी की तरह पीटा गया- बबलू महतो का पुलिस पर साजिश का आरोप

आजसू (AJSU) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला. जेटेट (JTET) परीक्षा की मांग को लेकर हाल ही में हुए विधानसभा घेराव के दौरान लाठीचार्ज की घटना पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जान से मारने की साजिश रची थी.

Continue reading

जेम पोर्टल पर सवाल उठाना गलत, भाजपा फैला रही भ्रम: सोनाल शांति

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता सोनाल शांति ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने वाली भाजपा मिथ्या आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आरोपों को पूरी तरह तथ्यहीन बताया

Continue reading

मारवाड़ी कॉलेज में 250 से अधिक विद्यार्थियों को मिला स्किल डेवलपमेंट कोर्स का प्रमाणपत्र

मारवाड़ी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत आज प्रमाणपत्र वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर IBM SkillsBuild Artificial Intelligence Fundamentals और EY IT & Career Readiness कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 250 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.

Continue reading

केंद्रीय सरना समिति: केंद्रीय महिला अध्यक्ष बनी ऐंजेल लकड़ा

करम टोली स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या मनाई गई. इस अवसर पर सामाजिक कार्यकार्ता ऐजेंल लकड़ा को केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय महिला अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर सरना धर्मावलंबियों ने ऐजेंल लकड़ा का भव्य स्वागत किया.

Continue reading

झारखंड में फोरेंसिक उपकरण खरीद में भारी गड़बड़ी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Continue reading

सहायक आचार्य नियुक्ति मामला: हाईकोर्ट ने एक सीट आरक्षित रखने का दिया निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट में सहायक आचार्य नियुक्ति से जुड़े मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आनंद सेन की बेंच ने जेएसएससी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही, कोर्ट ने याचिकाकर्ता के हितों की रक्षा करते हुए सहायक आचार्य पद के लिए एक सीट आरक्षित रखने का निर्देश भी दिया है.

Continue reading

धनबाद: SNMMCH में बढ़ेंगी सुविधाएं, नए लेक्चर थिएटर के लिए 1.86 करोड़ स्वीकृत

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कॉलेज परिसर में एक अतिरिक्त लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए 1,86,85,800 रुपये की राशि आवंटित की है.

Continue reading

चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी को लगा झटका, ACB की कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

रिश्वत मामले में चैनपुर थाना के पूर्व प्रभारी अशोक कुमार की जमानत याचिका पर आज बुधवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई. सुनवाई के बाद कोर्ट से अशोक कुमार राहत नहीं मिली. एसीबी की विशेष कोर्ट ने अशोक कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

रिम्स की हालत सुधारने की पहल, भवन मरम्मत के लिए 49.40 करोड़ आवंटित

Ranchi: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स रांची के लिए बड़ा वित्तीय आवंटन किया है. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्थान के स्थापना व्यय के तहत 49 करोड़ 40 लाख रुपये जारी किए हैं. यह राशि रिम्स के भवनों और आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत के साथ-साथ अन्य जरूरी कार्यालय कार्यों पर खर्च की जाएगी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही