राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में कल अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें होटल संचालक राजकुमार गोप के चचेरे भाई मनीष कुमार गोप की हत्या हो गई। इस वारदात को अंजाम देखकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गया। ताज्जुब की बात तो यह है कि होटल संचालक राज कुमार गोप ने 25 दिसंबर 2025 को एयरपोर्ट थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया जिसमें बताया था कि प्रिंस खान ने मुझे और हमारे साथी पिंटू कच्छप और पुष्कर महतो से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर हमसभी और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने जब इस मामले की जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दिया तब एफआईआर दर्ज किया गया।
Continue reading