Search

रांची न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

Ranchi: रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक विदाई दी गई. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहे.

Continue reading

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 को DGP की अहम बैठक, 5 जिलों के SP होंगे शामिल

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 फरवरी को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा चतरा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू और लोहरदगा जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.

Continue reading

नीदरलैंड से मंगाये गये 8 लाख के नशे की खेप के साथ 3 तस्कर रांची से अरेस्ट

Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के सामान की खरीदी बिक्री के मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के नाम कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा है. ये लोग सुखदेव नगर इलाके का रहने वाले हैं. वहीं अन्य गिरफ्तार तस्करों के नाम कृष्ण कुमार महतो है. वह पुंदाग थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

Continue reading

झारखंड विस : अरूप चटर्जी बोले- कृषि, पशु व मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, इन्हें मजबूत करने की जरुरत

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान अरूप चटर्जी ने कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि ये विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें मजबूत करना जरूरी है.

Continue reading

सारंडा सेंक्चुअरी के मामले में झारखंड सरकार फिर गयी सुप्रीम कोर्ट

Ranchi: झारखंड सरकार ने सारंडा अभयारण्य घोषित करने से संबंधी सुप्रीम कोर्ट के 13 नवंबर 2025 के आदेश को “जैसा है वैसा” लागू नहीं करने का फैसला किया है और इस मामले में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटिशन) दायर की है. विधानसभा में इसका मुद्दा उठा. जमशेदपुर (पश्चिम) के विधायक सरयू राय ने अपने तारांकित प्रश्न में सरकार से पूछा था कि क्या राज्य सरकार उक्त क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करना चाहती है या नहीं?

Continue reading

झारखंड विस : निर्मल महतो ने हाथियों के आतंक का मुद्दा उठाया, मुआवजा 20 लाख करने की मांग

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन कृषि विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान मांडू विधायक निर्मल महतो ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में धान खरीद की प्रक्रिया सही ढंग से नहीं चल रही है और किसानों को अपना धान बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है.

Continue reading

झारखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी,  मार्च में कई DSP का हो सकता है तबादला

Ranchi: झारखंड में पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार मार्च में डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर सकती है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय स्तर पर मंथन जारी है

Continue reading

सदन में सुरेश पासवान बोले - किसानों को गाय देने वाली सरकार पर विपक्ष क्यों हमलावर

Ranchi: सदन में अपने संबोधन के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने हेमंत सरकार की योजनाओं की सराहना की और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में काम कर रही है और कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं. सुरेश पासवान ने किसानों के लिए चलाई जा रही पशुधन योजनाओं को सराहनीय बताया.

Continue reading

झारखंड विस : मनोज यादव ने धान खरीद व सिंचाई व्यवस्था पर सरकार को घेरा, थाई मांगुर की अवैध बिक्री का मुद्दा भी उठाया

झारखंड विधानसभा बजट सत्र में कृषि विभाग के कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायक मनोज कुमार यादव ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि राज्य की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन नीतियों के सही क्रियान्वयन के अभाव में किसान परेशान हैं.

Continue reading

सदन में गरजे राजेश कच्छप, बोले - अग्निवीर योजना से जवानों का मनोबल हो रहा कमजोर

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट की कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायक राजेश कच्छप ने सरकार का समर्थन करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अपने संबोधन में उन्होंने किसानों, जवानों और राज्य के विकास से जुड़े कई मुद्दे उठाए. उन्होंने जय जवान जय किसान का जिक्र करते हुए कहा कि देश का किसान खून-पसीना बहाकर खेतों में मेहनत कर रहा है

Continue reading

ईडी के समन के बाद बीमार पड़े कोयला कारोबारी एलबी सिंह

चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह आज पूछताछ के लिए ईडी के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर नहीं हुए. बताया जाता है कि उन्होंने ईडी कार्यालय में हाजिर होने के बदले अपने बीमार होने की सूचना भेज दी है. एलबी सिंह के भाई कुंभ नाथ सिंह भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे.

Continue reading

Contractual Dispute Case : नगर विकास सचिव हाईकोर्ट में हुए हाजिर, सरकार ने कहा-SC में दायर की गई है SLP

गुमला जिले में रेलवे स्टेशन के पास सड़क चौड़ीकरण के टेंडर से संबंधित संविदात्मक विवाद (Contractual dispute) से जुड़े अवमानना याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में नगर विकास सचिव सुनील कुमार कोर्ट में हाजिर हुए.

Continue reading

सदन में  मथुरा प्रसाद महतो ने गिनाईं कृषि योजनाएं, महिला किसान पर विशेष जोर

Ranchi: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कृषि और पशुपालन को राज्य की आत्मनिर्भरता का आधार बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य किसानों की बदौलत बना है और आज भी राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान ही हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के साथ-साथ कृषि और वन संपदा में भी समृद्ध है.

Continue reading

झारखंड में गर्मी की दस्तक, मार्च की शुरुआत में छाएंगे बादल, फिर चढ़ेगा पारा

Ranchi: झारखंड में अब गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. फिलहाल राज्य में सुबह हल्की ठंडक है, लेकिन दिन में धूप की तपिश बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ झारखंड में गर्मी का असर साफ नजर आने लगेगा. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है.

Continue reading

झारखंड विस : धान खरीद से एयर एंबुलेंस तक, नवीन जायसवाल ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा

झारखंड विधानसभा बजट सत्र में हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के कृषि एवं संबद्ध प्रक्षेत्र के बजट प्रस्ताव पर बोलते हुए सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने राज्य के 1,58,560 करोड़ के बजट को आंकड़ों का खेल बताया और कहा कि सिर्फ बड़ी राशि दिखाने से विकास नहीं होता.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही