Search

रांची न्यूज़

गिफ्ट डीड पर अवैध अतिक्रमण करने वाले अधिकारी होंगे ब्लैकलिस्टेड - प्रवीण कच्छप

Ranchi: नगर निकाय चुनाव के प्रचार के बीच मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप से लगातार न्यूज़ के संवाददाता बसंत मुंडा और श्रेया गुप्ता ने खास बातचीत की. शहर के ज्वलंत मुद्दों पर उनसे सीधे  सवाल किए गए.

Continue reading

कांके से शुरू हुआ फाइलेरिया मुक्त रांची अभियान, 5.57 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

रांची जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मंगलवार से व्यापक स्तर पर अभियान की शुरुआत की गई. मंगलवार को जिला स्तरीय फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में किया

Continue reading

रांची पुलिस को बड़ी सफलता, छह दिनों से लापता नेहा सकुशल बरामद

रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. चार फरवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता नेहा टोप्पो (11 साल) को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Continue reading

अटल वेंडर मार्केट के दुकानदार बोले – फिर से लॉटरी हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन

Ranchi: रांची नगर निगम द्वारा दुकानों के पुनः आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव का दुकानदारों ने विरोध किया है. नगर निगम के अटल वेंडर मार्केट में करीब 472 दुकानें हैं. जिसे 2019 में दुकान आवंटित की गई थी. दुकानदारों ने कहा कि वे वर्षों से अपनी दुकानों का संचालन कर रहे हैं और लगभग 90 प्रतिशत दुकानदार वर्तमान स्थान से संतुष्ट हैं.

Continue reading

नेतरहाट विद्यालय से जुड़ी याचिका छह महीने में निपटाने का निर्देश

Ranchi: सुप्रीम कोर्ट ने नेतरहाट विद्यालय से जुड़ी जनहित याचिका को छह महीने में निष्पादित करने का निर्देश दिया है. केदार नाथ लाल दास की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट इस निर्देश दिया है.

Continue reading

बड़े कारोबारी की नजर वन भूमि पर, न्यायालय ने माना अतिक्रमण

Ranchi: राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में जमीन की कीमत बढ़ने के साथ ही अब भू-माफियाओं और बड़े कारोबारियों की नजर वन भूमि पर टिक गई है. वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने और अवैध निर्माण करने से भी ये लोग पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा ही एक गंभीर मामला कांके अंचल के मौजा रुदिया से सामने आया है.

Continue reading

हाल-ए-झारखंड पुलिस - क्राइम आंकड़ों में कहीं जिला गायब तो कहीं दो-तीन बार

Ranchi : झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिसंबर माह के क्राइम आंकड़ों ने लोगों को चौंकाने के साथ-साथ मुस्कुराने का भी मौका दे दिया है. हाल यह है कि कहीं जिलों के नाम आंकड़ों से गायब हैं, तो कहीं एक ही जिला दो-तीन बार दर्ज है.

Continue reading

वित्त मंत्री का आदेश बेअसर, 10 हजार करोड़ के मामले में अधिकारी मौन: बाबूलाल

Ranchi: झारखंड में राज्य के खजाने से लगभग 10,000 करोड़ रुपये के कथित रूप से गायब होने के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि वित्त मंत्री द्वारा बार-बार हिसाब मांगे जाने के बावजूद संबंधित विभाग कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

Continue reading

रांची : कटहल मोड़ के पास कार से 9 लाख कैश बरामद

झारखंड में आगामी 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. इस दौरान भारी मात्रा में नकद रखना नियमों के खिलाफ है.

Continue reading

स्वास्थ्य व्यवस्था लापता, 4468 डॉक्टर व कर्मी पूरा जनवरी रहे ड्यूटी से गायब

Ranchi: नए साल की शुरुआत में ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. जनवरी महीने में राज्यभर के 4468 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी एक भी दिन ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाए गए. मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक यह स्थिति देखने को मिली.

Continue reading

BREAKING :  नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को SC से जमानत, पत्नी को भी राहत

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने विनय सिंह को दो मामलों में नियमित जमानत प्रदान की है. वहीं उनकी पत्नी को तीन मामलों में किसी भी प्रकार की दंडनात्मक कार्रवाई से राहत देते हुए “नो कोएर्सिव स्टेप्स” यानी अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है.

Continue reading

HC का JSSC को निर्देश, एक सप्ताह में सहायक आचार्य अभ्यर्थियों के मार्क्स करें अपलोड

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन 13/2023) से जुड़े मामले में मंगलवार को जेएसएससी को एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है.

Continue reading

रांची : रातू के मिलन चौक से दो नाबालिग बहनें रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन परेशान

राजधानी रांची से बच्चों के लापता होने का मामला थम नहीं रहा है. ताजा मामला रातु थाना क्षेत्र के गोकुलधाम चटकपुर मिलन चौक का है. यहां से 8 फरवरी को दो बहनें लापता हो गई हैं. लापता बच्चियों की उम्र क्रमशः 16 और 12 साल है. दो बच्चियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है.

Continue reading

हाई कोर्ट ने कहा, नगर विकास सचिव और कार्यपालक अधिकारी सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान का जल्द समाधान निकालें

Ranchi : मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के सेवानिवृत कर्मी (अब मृत) के सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान से संबंधित एक अवमानना मामले की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को हुई. कोर्ट के आदेश के आलोक में नगर विकास सचिव और कार्यपालक अधिकारी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए. मामले में कोर्ट ने उनसे जवाब तलब किया. नगर विकास सचिव ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता को मिलने वाला प्रति माह इंस्टॉलमेंट में बढ़ोतरी की जाएगी. इसे 10,000 रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 15,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा.

Continue reading

हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश, 6 सप्ताह में करें लोकायुक्त की नियुक्ति

राज्य में लोकायुक्त व मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति के संबंध में दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही