Ranchi : शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी. पीएमएलए कोर्ट ने ईडी को पूछताछ की इजाजत दे दी है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन देकर शराब घोटाले के उन अभियुक्तों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे ACB ने कांड संख्या 9/25 में गिरफ्तार किया है और वे फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं. ईडी ने कोर्ट को दिये गये आवेदन में महेश सीताराम, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकोर, बिपिन जाधवभाई परमार और जगन ठाकोर देसाई से पूछताछ की अनुमति मांगी थी.
Continue reading