Search

रांची न्यूज़

विनय सिंह को FIR 11/25 में हाईकोर्ट ने नहीं दी बेल, याचिका खारिज

Ranchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन से जुड़े केस के प्रमुख आरोपी विनय सिंह की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है.

Continue reading

वेणुगोपाल ने सीएम हेमंत से की बात, कहा-गठबंधन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत

भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से बात की. वेणुगोपाल ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत और एकजुट है. वे राज्य के हर नागरिक की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और और राज्य के विकास के लिए काम करेंगे.

Continue reading

CGL अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाया जश्न, कहा - सीएम के प्रयास से मिला न्याय

Ranchi: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी सीजीएल के अभ्यर्थियों में जोश और उत्साह दिख रहा है. शुक्रवार को काफी संख्या में अभ्यर्थी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय परिसर में पहुंच कर अपनी खुशियों का इजहार किया.

Continue reading

सिकोकई ईस्ट इंडिया कमिटी का गठन, सुनील किस्पोट्टा बने संयुक्त सचिव

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया इंटर जोन कराटे चैंपियनशिप के दौरान सिकोकई ईस्ट इंडिया कमिटी का गठन किया गया. इस नई कमिटी में झारखंड के रेंशी सुनील किस्पोट्टा को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

Continue reading

रांची में बढ़ती ठंड: नगर निगम ने आश्रय गृहों में की पुख़्ता व्यवस्था

में ठंड लगातार बढ़ रही है. ऐसे में बेघर और जरूरतमंद लोगों को रात में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम पूरी तरह सक्रिय हो गया है.

Continue reading

हटिया-खड़गपुर ट्रेन हर दिन लेट होने से छात्र परेशान, रेलवे पर लापरवाही का आरोप

हटिया से खड़गपुर जाने वाली 18036 HTE–KGP एक्सप्रेस लगातार लेट होने से छात्रों और यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक छात्र ने बताया कि रेलवे द्वारा मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके कारण पैसेंजर ट्रेन लगभग हर दिन देरी से चलती है.

Continue reading

झारखंड शराब घोटाला : वेलकम डिस्टलरीज के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल से एसीबी कर रही पूछताछ

झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है. एजेंसी इस घोटाले के एक और आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल को तीन दिनों का रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

Continue reading

शराब घोटाला मामले में IAS अमित कुमार को ACB ने किया तलब

झारखंड शराब घोटाले मामले की जांच कर रही एसीबी ने कमर्शियल टैक्स कमिश्नर और पूर्व में उत्पाद विभाग में कमिश्नर के रूप में योगदान दे चुके IAS अधिकारी अमित कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Continue reading

IAS विनय चौबे की पत्नी के बाद एसीबी आज साली से भी करेगी पूछताछ

निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे की साली प्रियंका त्रिवेदी से एसीबी आज (4 दिसंबर) पूछताछ करेगी. इससे पहले 3 दिसंबर को एसीबी की टीम विनय चौबे की पत्नी से उनके आवास पर जाकर पूछताछ की थी.

Continue reading

MAXIZONE के निदेशक के खिलाफ पांच राज्यों में दर्ज है प्राथमिकी

Maxizone के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह के खिलाफ ठगी मामले में पांच राज्यों में प्राथमिकी दर्ज है. इस कंपनी पर ठगी मामले में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के थानों में प्राथमिकी दर्ज है.

Continue reading

झारखंड पुलिस ने 30 दिनों में 6115 मामले निपटाए, फिर भी 48 हजार से अधिक केस लंबित

झारखंड पुलिस ने पिछले एक महीने में 6,115 पुराने आपराधिक मामलों का निपटारा किया है. इस कार्रवाई में हजारीबाग जिला (939 मामले) सबसे आगे रहा, इसके बाद रांची (689) और धनबाद (709) का स्थान रहा.

Continue reading

चिटफंड घोटाला : झारखंड ईडी का गाजियाबाद और नोएडा के 20 ठिकानों पर छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची इकाई ने चिटफंड घोटाले में गाजियाबाद और नोएडा के कुल 20 ठिकानों पर छापा मारा. MAXIZONE चिटफंड घोटाले में ईडी इससे पहले झारखंड स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है.

Continue reading

रांची : जगन्नाथपुर तालाब से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी धुर्वा थाना की पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

Continue reading

सीओ की रिपोर्ट : फेयर माइंस ने पलामू में कर दिया 14 एकड़ भूमि में अवैध कोयला खनन और भंडारण

पलामू के पड़वा अंचल में संचालित फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड पर बिना रैयतों से भूमि की रजिस्ट्री कराए खनन करने के गंभीर आरोप लगे हैं और इन आरोपों की पुष्टि पंडवा अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) ने भी की है. पंडवा अंचल के अंचल अधिकारी ने अपनी एक रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से  लिखा है कि फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड ने ना सिर्फ करीब 14 एकड़ से ज्यादा भूमि पर कोयले का अवैध खनन किया, बल्कि खनन किए गए कोयले का अवैध ढंग से भंडारण भी किया.

Continue reading

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय और कोचिंग संस्थान नियंत्रण विधेयक सरकार को लौटाया

Ranchi : राज्यपाल ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 और कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक 2025 को आपत्तियों के साथ सरकार को लौटा दिया है. राजभवन ने इन विधेयकों पर विभिन्न राजनीतिक व गौर राजनीतिक संगठनों द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का निपटारा करने के बाद भेजने को कहा है. दोनों विधेयक फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग के पास आपत्तियों के निपटारे के लिए विचाराधीन है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही