Search

रांची न्यूज़

अंबेडकर आवास योजना के तहत हर जिले में बनेंगे 100 मकान, चालू वित्तीय वर्ष में 45.80 करोड़ का प्रावधान

झारखंड में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत हर जिले में 100 मकान बनेंगे. इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 45.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

Continue reading

प्रिंस खान-सुजीत सिन्हा गिरोह के बबलू व दशरथ को रिमांड पर लेकर जमशेदपुर पुलिस करेगी पूछताछ

Ranchi/Jamshedpur: राज्य के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े दो सक्रिय सदस्यों दशरथ शुक्ला और बबलू खान को जमशेदपुर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इन दोनों को हाल ही में रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अब इन्हें जमशेदपुर में दर्ज एक गंभीर मामले की जांच के लिए लाया जा रहा है.

Continue reading

GST में कटौती के कारण अक्टूबर में झारखंड की कमाई 456 करोड़ कम हुई

Ranchi : झारखंड के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से झारखंड सरकार को अक्टूबर माह में 456 करोड़ रुपये कम टैक्स मिलेगा. यह पिछले साल अक्टूबर माह में हुई कमाई से 15 प्रतिशत कम है. पिछले साल (2024) में जीएसटी से झारखंड सरकार को 2974 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जबकि इस साल 2518 करोड़ रुपये.

Continue reading

झारखंड : नक्सल हिंसा पीड़ितों के आश्रितों को एक दशक बाद मिलेगा मुआवजा, आदेश जारी

झारखंड में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बाद आखिरकार मुआवजा मिलेगा. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

पीडीएस डीलरों को मिलेगा 14 माह का बकाया कमीशन, सरकार ने जारी किए 52 करोड़

झारखंड सरकार ने राज्य के 25 हजार से ज्यादा पीडीएस डीलरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके 14 महीने से रूके कमीशन का भुगतान करने के लिए 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी कर दी है.

Continue reading

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के राडार पर रांची का सुदेश यादव

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (यूपी एसटीएफ) को रांची के रहने वाले सुदेश यादव की तलाश है. यूपी एसटीएफ को मिली जानकारी के अनुसार, अफीम तस्कर रांची निवासी सुदेश यादव से नशीला पदार्थ लेकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते हैं.

Continue reading

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के शेर, बाघ के लिए मांस खरीद में भारी गड़बड़ी

Ranchi : बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के शेर, बाघ सहित अन्य मांसाहारी जानवरों के लिए प्रति दिन औसतन 1.5 क्विंटल मांस की आपूर्ति की जाती है. हालांकि किसी संस्था के पास भैंस का मांस बनाने का लाईसेंस नहीं है. रांची नगर निगम द्वारा इस काम के लिए जारी लाईसेंस की अवधि बहुत पहले समाप्त हो चुकी है. दूसरी बात यह कि बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांस सप्लाई करने के लिए टेंडर की अवधि भी समाप्त हो चुकी है. इसके बाद से तिकड़म लगा कर पुराने सप्लायर से ही मांस की खरीद की जा रही है.

Continue reading

गुमला : चैंबर से वार्ता के बाद बस हड़ताल समाप्त

गुमला जिला बस ओनर एसोसिएशन द्वारा पिछले चार दिनों से जारी बस हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई. यह निर्णय फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सक्रिय हस्तक्षेप से संभव हो सका.

Continue reading

बोकारो : लुगुबाबा के जयघोष से गूंजा धोरोमगाढ़, दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को

प्रकृति की गोद में बसे जिले के गोमिया प्रखंड के ललपनिया के पवित्र स्थल लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में सोमवार सुबह को राजकीय महोत्सव 2025 का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान और भक्तिपूर्ण माहौल में हुआ.

Continue reading

झारखंड में 12 से 28 तक राज्यव्यापी रक्तदान अभियान, सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना सबकी जिम्मेदारी: अजय

झारखंड में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 12 नवंबर से 28 नवंबर तक राज्यव्यापी स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया जाएगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोमवार को स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (SBTC) की बैठक में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना सबकी जिम्मेदारी है और रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देना होगा.

Continue reading

अब स्वास्थ्य सेवा होगी और मजबूत, सेवाओं में बढ़ेगी पारदर्शिता, प्रशिक्षित मानव संसाधन होंगे उपलब्ध

राज्य  सरकार ने राज्य में पैरामेडिकल, एलाइड हेल्थ और हेल्थकेयर से जुड़े पेशों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से "झारखंड स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल 2025" को स्वीकृति प्रदान कर दी है.

Continue reading

रांची: डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, रातू सीओ को शोकॉज

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में आज बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने जहां लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाई, वहीं, जरूरतमंदों की मदद के लिए संवेदनशीलता भी दिखाई.

Continue reading

झारखंड में चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ, नई नियमावली मंजूर

झारखंड सरकार ने सचिवालयों, संलग्न कार्यालयों और समहरणालयों में चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति के लिए नई नियमावली को मंजूरी दे दी है. इस नियमावली के तहत मल्टी पर्पस स्टाफ के दो तरह के संवर्ग बनाए गए हैं - एक सचिवालय एवं संलग्न कार्यालय के लिए और दूसरा समहरणालयों के लिए.

Continue reading

झारखंड सरकार के प्रशासनिक क्षेत्र में अव्यवस्था व लापरवाही चरम पर: बाबूलाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्था और लापरवाही के दलदल में फंस चुकी है. राज्य सरकार के कामकाज की गंभीर स्थिति का अंदाजा दो सरकारी पत्रों से लगाया जा सकता है.

Continue reading

झा. कैबिनेट के फैसले: चान्हों व मांडर में 236 करोड़ की कैंबो मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी

रांची के चान्हो और मांडर प्रखंड में कैंबो मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना शुरू की जाएगी। इस परियोजना की लागत 236 करोड़ 20 लाख 81 हजार होगी। इससे 14 गांवों के 4055 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा पलब्ध होगी।

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही