Search

रांची न्यूज़

पुराने मामलों से सबक नहीं ले रही झारखंड पुलिस, निर्दोषों को साजिश के तहत भेज रही जेल

झारखंड पुलिस  पुराने मामलों से भी सबक नहीं ले रही है. वह निर्दोषों को साजिश के तहत झूठे केस फंसाकर जेल भेजने का काम कर रही है. बीते दिनों खूंटी जिलाबल के एक दरोगा का बीते तीन दशकों से जिस व्यक्ति के परिवार से विवाद चल रहा था, उसे बदले की भावना में अफीम की खेती का आरोप लगाया और उसे जेल भेजने का काम किया.

Continue reading

रांची में दो थाना प्रभारी समेत सात इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला

रांची में दो थाना प्रभारी समेत सात इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है. इसको लेकर रविवार की देर रात एसएसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है.

Continue reading

संक्रमित खून चढ़ाना कानून की नजर में संज्ञेय अपराध व दंडनीय

Ranchi : संक्रमित खून चढ़ाना भारतीय न्याय संहित (BNS) में निहित प्रावधानों के तहत संज्ञेय अपराध और दंडनीय है. चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित थून चढ़ाना BNS की धारा 271 के दायरे में आता है. यह Cognizable Offence है. कानून में इसके लिए छह महीने जेल की सजा है. लेकिन चाईबासा में हुई इस घटना को Cognizable Offence मान कर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

Continue reading

मांडर में जब्त 13,400 बोतल कफ सिरप, उसी कंपनी की है, जिसके खिलाफ CID व हटिया पुलिस नहीं करती कार्रवाई

Ranchi: खबर है कि रांची की मांडर पुलिस ने रांची-कुड़ू रोड पर एक ट्रक से 13,400 बोतल कफ सिरप जब्त किया है. जब्त कफ सिरप का नाम फेंसाडाइल (PHENSEDYL-100 ML) है. इस कफ सिरप को हिमाचल प्रदेश की कंपनी Abbott Healthcare PVT. LTD बनाती है. रांची के तुपुदाना क्षेत्र में स्थित saili Traders इस कफ सिरप का सप्लायर है. मांडर पुलिस ने वसीम निजाम शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने यह कार्रवाई यूपी क्राईम ब्रांच की सूचना पर की है.

Continue reading

ED ने सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के खिलाफ सरकार व आयकर से कार्रवाई की अनुशंसा की

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य सरकार व आयकर विभाग से सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है. इडी ने जांच में मीरा सिंह के खिलाफ मिले तथ्यों को PMLA की धारा 66(2) के तहत राज्य सरकार व आयकर विभाग से साझा किया है. ईडी ने सरकार से इस पुलिस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. आयकर विभाग को भी मामले की जांच कर आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की है.

Continue reading

हजारीबाग में 924 एकड़ वन भूमि की खरीद बिक्री मामले में तत्कालीन उपायुक्त के आदेश पर कार्रवाई बंद

Ranchi : हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान 924 एकड़ वनभूमि को रैयती बता कर की गई खरीद-बिक्री के मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया था. वनभूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित सेल डीड के ब्योरे को जिला के वेबसाईट पर अपलोड करवा दिया था. जमीन की खरीद-बिक्री में नेताओं और अफसरों के शामिल होने की वजह से उपायुक्त के तबादले के कुछ दिनों बाद आगे की कार्रवाई बंद हो गयी है. अब जिला के वेबसाईट पर वनभूमि की खरीद-बिक्री से संबंधित ब्योरा भी उपलब्ध नहीं है.

Continue reading

भूमि घोटाले के अभियुक्त BJP विधायक प्रदीप प्रसाद ने AJSU को दिये थे 19.50 लाख का अनसिक्योर लोन

Ranchi : हजारीबाग से भाजपा के विधायक प्रदीप प्रसाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भूमि घोटाले में प्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. प्रदीप प्रसाद के बारे में ताजा जानकारी मिली है कि उन्होंने आजसू पार्टी को 19.50 लाख रुपये का अनसिक्योर (बिना किसी गारंटी के) लोन दिया. इसका खुलासा आजसू पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी से हुआ है.

Continue reading

खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, हजारीबाग बना चैंपियन

रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आज भव्य समापन हुआ. यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित की गई थी.

Continue reading

सेल के कार्यक्रम में आईपीएस अनिल पालटा ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर दिया व्याख्यान

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की रांची स्थित इकाइयों ने एक नवंबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का समापन सत्र आयोजित किया. इस समारोह में झारखंड के पुलिस के डीजी रेल आईपीएस अनिल पालटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए.

Continue reading

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बुंडू के सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज बुण्डू अनुमंडल, प्रखंड और अंचल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों, अभिलेखों, जनशिकायत निवारण व्यवस्था और योजनाओं की स्थिति की जांच की.

Continue reading

रांची में खाद्य सुरक्षा योजना पर कार्यशाला का आयोजन

रांची में आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य सुरक्षा योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुआ.

Continue reading

रांची : कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन

छुटियों के मौसम का स्वागत करते हुए होटल कोटियार्ड बाय मैरियट रांची में आज पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया.  इस अवसर पर होटल के महाप्रबंधक जैमिन ने कहा कि हमारे संस्थान में केक मिक्सिंग एक आनंददायक परंपरा है जो हमारी टीम और मेहमानों को उत्सव की भावना का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाती है.

Continue reading

डीएसपी से आईपीएस रैंक में प्रोन्नति, 10 नवंबर को होगी UPSC की बैठक

डीएसपी से आईपीएस रैंक में प्रोन्नति को लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नई तिथि निर्धारित की है. आने वाले 10 नवंबर को यूपीएससी में प्रोन्नति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में आईपीएस के नौ रिक्त पदों के विरुद्ध 17 सीनियर डीएसपी के नामों पर विचार किया जाएगा.

Continue reading

रांची : डीलिस्टिंग की मांग को लेकर 20 दिसंबर को होगा प्रदर्शन- फूलचंद तिर्की

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित हुआ. इस दौरान ईसाई मिशनरियों द्वारा डिबडीह अखड़ा स्थल की चाहरदीवारी तोड़ने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया.

Continue reading

घाटशिला उपचुनाव: JMM का प्रचार कार्यक्रम जारी, हेमंत व कल्पना की होंगी ताबड़तोड़ सभाएं

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 3 नवंबर से 8 नवंबर 2025 तक पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही