मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इंडियन बैंक के अधिकारियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने मुलाकात की.
Continue readingमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी बिनोद कुमार ने मुलाकात की.
Continue readingराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति दे दी है. इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के माध्यम से औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देना और निवेश को बढ़ावा देना है.
Continue readingरांची शहर नागरिक मंच ने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त अल्का तिवारी को एक ज्ञापन दिया. मंच ने मांग की कि रांची नगर निगम सहित झारखंड के सभी नगर निकायों का चुनाव जल्द कराया जाए.
Continue readingप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत झारखंड में ग्रामीण सड़कों के नवीकरण कार्य पर इस वर्ष लगभग ठहराव आ गया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 24,135 किलोमीटर सड़कों के नवीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 1,286 किलोमीटर सड़कों पर ही काम पूरा हो सका है. यानी 22 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीकरण कार्य अब भी अधूरा है.
Continue readingRanchi: आईएएस विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहने के दौरान वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन के मामले की प्रमुख आरोपी स्निग्धा सिंह के विरुद्ध वारंट जारी करने के लिए ACB ने कोर्ट में आवेदन दिया है. मंगलवार को एसीबी की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर यह कहा गया है कि स्निग्धा सिंह भूमि घोटाला केस की प्रमुख आरोपी हैं
Continue readingथैलेसीमिया बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले के बाद रिप्लेसमेंट ब्लड सिस्टम पर रोक लगने का असर अब पूरे झारखंड में दिखने लगा है. राज्य के कई ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी दर्ज की जा रही है. गंभीर मरीजों जैसे थैलेसीमिया, कैंसर, डेंगू और प्रसूति मामलों के इलाज में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.
Continue readingRanchi: गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को विभिन्न गंभीर आरोपों के आधार पर झारखंड सरकार ने निलंबित कर दिया है. इस संबंध में कर्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव चिंटू दोराईबुरू ने अधिसूचना जारी की है. निलंबन की कार्रवाई गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा भेजी गई अनुशंसा और आरोप पत्र के आधार पर की गई है.
Continue readingझारखंड सरकार का खनन एवं भूविज्ञान विभाग राज्य के प्राकृतिक संसाधनों और भू-वैज्ञानिक समृद्धि को नए अंदाज में दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत भूविज्ञान निदेशालय ने झारखंड के भू-वैज्ञानिक, खनिज, खनन एवं अन्य विशिष्ट प्राकृतिक स्थलों की उच्च गुणवत्ता वाली फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराने के लिए अनुभवी एजेंसियों से सीलबंद निविदाएं (Tenders) आमंत्रित की हैं.
Continue readingRanchi: कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की ने कहा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के 200 किसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें. अधिकारियों के व्यक्तिगत प्रयास से किसानों के जीवन में आने वाले बदलाव से संबंधित सूची भी तैयार की जाएगी.
Continue readingचाईबासा, रांची और कोडरमा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लड रिप्लेसमेंट व्यवस्था बंद करने के आदेश के विरोध में मंगलवार को राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजन, रक्तदान संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और रक्तवीरों ने मौन धरना दिया.
Continue readingरांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में आज शहर के विभिन्न बैंक्वेट हॉल संचालकों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई.
Continue readingRanchi: अब सरकारी भवनों और जमीन का किराया पहले ही चुकाना होगा. नए वित्तीय नियम के तैयार मसौदा में इसका प्रावधान किया गया है. तैयार मसौदा में कहा गया है कि जब कोई सार्वजनिक भवन, भूमि या अन्य संपत्ति किसी ऐसे व्यक्ति को किराए पर दी जाती है जो सरकारी सेवा में नहीं है, तो पूरा निर्धारित किराया अग्रिम रूप से वसूल किया जाना चाहिए.
Continue readingलिंक रेक के सुचारू संचालन हेतु आज दिनांक 04 नवंबर 2025 को ट्रेन संख्या 68041/68042 (आद्रा–बरकाकाना–आद्रा) वाया मुरी को रद्द कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस परिवर्तन को ध्यान में रखें.
Continue readingझारखंड सरकार ने राज्य में 18 नवंबर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है. यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है.
Continue readingझारखंड में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत हर जिले में 100 मकान बनेंगे. इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 45.80 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.
Continue reading