लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने लगाया ब्लड शुगर जांच शिविर
लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा रविवार को कोनका स्थित डिवाइन हॉस्पिटल, सिरोम टोली, न्यू गार्डन में निःशुल्क मधुमेह (ब्लड शुगर) जांच शिविर का आयोजन किया गया. लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जन स्वास्थ्य को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना है. शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. लोगों ने अपना ब्लड शुगर स्तर लेबल की जांच करायी. चिकित्सकों ने न केवल जांच की, बल्कि ब्लड सुगर से बचाव के उपाय और जीवनशैली में बदलाव से जुड़ी सलाह भी दी.
Continue reading

