रांची न्यूज़
रांची सदर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक सर्जरी ईवनिंग ओपीडी का शुभारंभ
रांची सदर अस्पताल में मंगलवार को दो नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया गया.
Continue readingCISF के जवानों ने अमेरिका में किया कमाल, 64 मेडल जीतकर बढ़ाया देश का मान
सीआईएसएफ के जवान अब खेल में भी देश की भी शान बनते जा रहे हैं. अमेरिका के बर्मिंघम शहर में हुए विश्व पुलिस और फायर खेलों में सीआईएसएफ ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 मेडल झटक लिए.मैथन स्थित डीवीसी सीआईएसएफ कैंप में सहायक कमांडेंट सिनारे प्रतीक दत्तात्रेय ने यह जानकारी दी.
Continue readingराज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसर बनेंगे IAS, केंद्र ने मांगी सूची
इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसर आइएएस में प्रोन्नत होंगे. इन पदों पर प्रोन्नति के लिए केंद्र सरकार ने अफसरों की सूची मांगी है.
Continue readingकरदाता सम्मान समारोह: सबसे पहले टैक्स देने वालों को मिला निगम का सम्मान
रांची नगर निगम ने आज ‘करदाता गौरव सम्मान समारोह 2025’ बड़े ही शानदार तरीके से नगर निगम सभागार में आयोजित किया. इस खास मौके पर उन लोगों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सबसे पहले अपना होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन भरकर बाकी लोगों के लिए मिसाल कायम की
Continue readingझारखंड में घटी महिलाएं, सिर्फ एक जिला छोड़ सभी में पुरूषों की अपेक्षा कम है संख्या
राज्य में जिलावार लिंगानुपात के मामले पर सिमडेगा टॉप पर है. सिमडेगा जिला में प्रति 1000 पुरूष निबंधन पर 1040 महिला निबंधन है, जो सर्वाधिक लिंगानुपात है. वहीं कोडरमा सबसे निचले पायदान में हैं. कोडरमा में 1000 पुरूष निबंधन पर 770 महिला का निबंधन हुआ है.
Continue readingरांची: छिनतई के मामले में अपराधी गिरफ्तार, सोना भी बरामद
पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक नगर, ओझा मार्केट के पास हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू कुमार नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.
Continue readingरांची पुलिस ने आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर 5 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार
लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है.
Continue readingविश्व आदिवासी दिवस पर सिरमटोली से निकलेगी पदयात्रा, जयपाल सिंह स्टेडियम में होगी जनसभा
विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर रांची में , स्थल से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जनसभा में परिवर्तित होगी. इस कार्यक्रम का आयोजन सिरम टोली बचाओ समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है और इसे ‘आदिवासी समाज अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा.
Continue readingझारखंड में भूमि सुधार के पोर्टल पर 50 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज, 40 फीसदी का निपटारा
राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी जिलावार रिपोर्ट के अनुसार, राज्यभर में अब तक कुल 50,057 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 20,433 मामलों का निपटारा कर दिया गया है. वहीं 4,515 शिकायतें अभी भी लंबित हैं और 19,593 शिकायतों को अस्वीकार कर दिया गया है. फिलहाल 5,516 शिकायतें नागरिकों के स्तर पर लंबित हैं, जिनपर नागरिकों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है.
Continue readingझारखंड में खाली हैं कई पद, जिससे ठप है विकास कार्य – प्रतुल शाहदेव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में मौजूदा सरकार के कार्यकाल को 6 से 7 साल बीत चुके हैं, लेकिन विकास के नाम पर जमीन पर कुछ नहीं दिख रहा है.
Continue readingकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम हेमंत से मिलकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति के सबसे कद्दावर और वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं.
Continue readingबाबूलाल ने महिला की नृशंस हत्या पर उठाए सवाल, सरकार पर लगाएं आरोप
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में महिला की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बेकाबू हो चुके हैं
Continue readingश्रावणी मेले के लिए 4 सहायक नगर आयुक्तों की तैनाती, आदेश जारी
राजकीय श्रावणी मेले के सफल आयोजन और नागरिक मूलभूत सुविधाओ को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार सहायक नगर आयुक्तों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इससे संबंधित आदेश नगर विकास विभाग ने जारी कर दी है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और श्रावणी मेले के अंत तक प्रभावी रहेगा .
Continue readingपूर्व पार्षद पति रिंकू खान हत्याकांड : जेल में बंद मुर्शिद अयूब को हाईकोर्ट ने दी बेल
पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के जुर्म में जेल में बंद मुर्शीद अयूब को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुर्शीद अयूब की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे बेल दे दी है. अयूब को रांची सिविल कोर्ट से उम्रकैद की सजा हुई थी.
Continue reading
