Search

बिहार

गडकरी का बिहारियों से वादा, राज्य के NH को वर्ल्ड क्लास बनाकर दूंगा

सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से बड़ा वादा किया है. सारण जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार के राष्ट्रीय मार्गों को अमेरिका की सड़कों जैसी बनानी की बात कही है.

Continue reading

विवादित बयान देकर बुरे फंसे ललन सिंह, EC ने नोटिस भेजकर 24 घंटे में मांगा जवाब

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच चुनाव आयोग ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को नोटिस भेजा है और 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है.

Continue reading

तेजस्वी का बड़ा ऐलान, 14 जनवरी को महिलाओं के खाते में आएंगे 30,000, किसानों से बोनस व फ्री बिजली का वादा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े वादों का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 14 जनवरी को बिहार की सभी “माई-बहनों” के खाते में एक साल का यानी 30,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे.

Continue reading

सारण :  18 सरकारी कर्मियों पर गिरी गाज, चुनाव ड्यूटी से हटाए गए, FIR और विभागीय जांच के आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारण जिला प्रशासन ने आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ा रुख अपनाया है. राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर 18 सरकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनावी ड्यूटी से हटा दिया गया है. साथ ही जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी के खिलाफ FIR दर्ज, निलंबन की कार्रवाई और विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही तीन महीने के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा.

Continue reading

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर व्यंग्य, ‘अपमान मंत्रालय’ बनाने का दिया सुझाव

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत सोनबरसा में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बहुमूल्य समय जनता के मुद्दों के बजाय विपक्ष और विरोध करने वालों के अपमान पर खर्च हो रहा है.

Continue reading

मोदी ने सहरसा में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस-राजद ने बिहार का विकास रोका

बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सहरसा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित कर आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इनका विकास से दूर-दूर तक का कोई नाता नहीं है.

Continue reading

रवि किशन का राहुल गांधी पर तंज, बोले-सब वोट पकड़ने में लगे हैं, वे मछली पकड़ने में व्यस्त हैं

बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मछली पकड़ने को लेकर सियासत गरमा गई है. भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने सोमवार को राहुल गांधी की चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने जितनी मछलियां पकड़ी हैं, उससे भी कम वोट उन्हें मिलेंगे. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सब वोट पकड़ने में लगे हैं और वे मछली पकड़ने में व्यस्त हैं. उन्होंने कहा कि मछली ठीक से पकड़ नहीं पाए तो क्या हुआ, कम से कम उनकी तैराकी का अंदाज तो अच्छा था.

Continue reading

भागलपुर: CM ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- लालू-राबड़ी ने 15 साल में नहीं किया कोई काम

बिहार विधानसभा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में चुनावी सभा की. सोमवार को कहलगांव में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे.

Continue reading

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तंज, बोले-उनको रसोइयां होना चाहिए था, काहे नेता बनें

जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी माहौल गर्मा दिया है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.  तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि  उनका काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है. वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे और देश अंधकार में डूब जाएगा.

Continue reading

दुलारचंद यादव हत्या केस: बाहुबली अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें पटना के बेऊर जेल भेजा गया है. जिसके बाद अब अनंत सिंह से किसी के भी मुलाकात करने पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधाएं भी नहीं मिलने वाली है.

Continue reading

दरभंगा में योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-इंडिया गठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस तरह गांधी के तीन बंदर हैं. उसी तरह इंडिया गठबंधन में तीन बंदर हैं... पप्पू, टप्पू और अप्पू. आगे कहा कि पप्पू सच नहीं बोल सकता. टप्पू सही को देख नहीं सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता.

Continue reading

नालंदा : महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या का आरोप

राजगीर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शनिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान सूरज कुमार की 32 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है.मृतका के भाई दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या की गई है.

Continue reading

सासाराम : पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

सासाराम से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है. नगर थाना क्षेत्र के लंबेदार सत्तेदार गेट के पास शुक्रवार देर रात दो युवकों को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई. घायल युवकों की पहचान प्रियांशु पाठक और हिमांशु के रूप में हुई है.

Continue reading

सशक्त लोकतंत्र के लिए महिलाओं को नेतृत्व में लाना जरूरी: दीपिका पांडे

झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने शनिवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को नेतृत्व के केंद्र में लाना ही सशक्त और जवाबदेह लोकतंत्र की पहली शर्त है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp