Search

बिहार

नालंदा : मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों ने किया हमला, सुरक्षाकर्मी घायल

बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार के मंत्री और विधायक पर जानलेवा हमला किया गया है, इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है. फिलहाल, इनके सुरक्षा कर्मी इन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिए हैं.

Continue reading

MIT मुजफ्फरपुर में रैगिंग के आरोप में 6 छात्र निलंबित

बिहार के प्रमुख तकनीकी संस्थान MIT मुजफ्फरपुर में रैगिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.  MIT मुजफ्फरपुर एक बार फिर रैगिंग विवाद में घिर गया है. जूनियर छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीनियर लगातार फोन कर उन्हें देर रात मैदान और सुनसान जगहों पर बुलाते थे. सुबह तक गाली-गलौच, मारपीट और मानसिक टॉर्चर किया.

Continue reading

बिहार : PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है. पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी ओपीडी सेवा बाधित रही, जिससे हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी.

Continue reading

वोटर अधिकार यात्रा दरभंगा में, राहुल गांधी ने  प्रियंका गांधी के साथ बाइक रैली निकाली

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी लोकतंत्र, जनादेश, संविधान जैसे शब्द बार-बार बोल रहे हैं. लेकिन कांग्रेस के शब्दकोश में इस तरह के शब्दों की गुंजाइश ही नहीं है.

Continue reading

सहरसा : कार से 2 क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद, कीमत 55 लाख रुपये

जिले में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने सोनवर्षाराज-माली मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास कार से करीब दो क्विंटल अठारह किलो गांजा बरामद की है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 50 से 55 लाख रुपये बताई जा रही है.

Continue reading

राहुल गांधी ने कहा, पीएम तय करते हैं, इलेक्शन कमिश्नर कौन बनेगा, ऐसा कानून वोट चोरी करवाने के लिए बनाया

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला. कहा कि अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि भाजपा सरकार 40-50 साल तक चलेगी. तो, मुझे सोचने पर विवश होना पड़ा कि उन्हें कैसे पता कि वे 40-50 साल तक सत्ता में रहेंगे?  यह एक अजीब बयान था.

Continue reading

बिहार : बाढ़-बारिश से 7 जिलों के 600 गांव जलमग्न, 8 लाख लोग हुए प्रभावित

बिहार में मॉनसून की बेरहमी ने एक बार फिर से लोगों को गहरी चोट दे दी है. 24 अगस्त से कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने छोटी-बड़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिससे सात जिलों में करीब आठ लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं.

Continue reading

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला, मोदी जी की नकल करने के लिए अक्ल चाहिए, जो इनके पास नहीं

राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है और लोगों को ईवीएम व मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जागरूक किया जा रहा है. इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ तीखा हमला बोला है.

Continue reading

दिव्यांगों को 10 लाख का ब्याज मुक्त लोन व सब्सिडी, नीतीश कैबिनेट की बैठक में BIPPP समेत 26 प्रस्तावों पर मुहर

बिहार सरकार ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ी घोषणा की है. नई योजना के तहत दिव्यांगजन को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन और 5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. यह फैसला सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया, जिसमें 26 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

Continue reading

बिहार SIR :  चुनाव आयोग जनता की अदालत में, हर नागरिक से पूछे पांच सवाल

आयोग ने पूछा है कि क्या मतदाता सूची की गहन जांच होनी चाहिए या नहीं?, क्या दिवंगत लोगों के नाम हटाये जाने चाहिए या नहीं?,  अगर किसी का नाम मतदाता सूची में दो या अधिक स्थानों पर है, तो क्या उसे केवल एक ही स्थान पर रखा जाना चाहिए या नहीं?. यह भी पूछा है कि क्या उन लोगों के नाम हटाए जाने चाहिए जो दूसरी जगह चले गये हैं? अंतिम पांचवां सवाल पूछा है कि क्या विदेशियों के नाम हटाए जाने चाहिए या नहीं?

Continue reading

बिहार : बुखार से पीड़ित बच्चे को लगाया एंटी रेबीज का इंजेक्शन, मचा बवाल

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. बगहा-1 प्रखंड के पिपरिया निवासी संजय चौधरी अपने 6 वर्षीय पौत्र सौरव को 104 डिग्री बुखार के कारण अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

Continue reading

सहरसा : मचान पर सो रहे पति-पत्नी को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौत

बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित स्कार्पियो एक घर में जा घुसा. जहां सो रहे पति-पत्नी की कुचलने से मौत हो गई.

Continue reading

राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी की एंट्री, रेवंत रेड्डी भी हुए शामिल

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा आज 10वें दिन यात्रा सुपौल पहुंची है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पहले से ही इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं. अब इस यात्रा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की एंट्री हो गई है.

Continue reading

पटना :  थार ने 5 लोगों को रौंदा 4 की मौत, एक गंभीर

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बाढ़ अनुमंडल के जामुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है.

Continue reading

मुंगेर : प्रेम विवाह से नाराज लड़के के परिजनों ने लड़की के माता-पिता को बेरहमी से पीटा

मुंगेर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में लड़की के प्रेम संबंध और शादी की सजा उसके माता-पिता को भुगतनी पड़ी. लड़के के परिजनों ने शादी से नाराज लड़की के मां-बाप को इतनी बेरहमी से पीटा कि दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp