पटना : बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाया, सैप जवान की मौत, दूसरा गंभीर
बिहार में बालू माफियाओं के हौसले दिन-प्रतिदन बढ़ते जा रहे हैं. आये दिन माफिया खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर रहे हैं. ताजा मामला पटना के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है. यहां मंगलवार की सुबह अवैध बालू खनन रोकने निकली खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे सैप जवान दुखहरन पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य जवान लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है.
Continue reading