मुजफ्परपुर : पिता ने पांच बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की जान बची
बिहार के मुजफ्परपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक पिता ने अपने पांच बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की. पिता सहित तीन बेटियों की फांसी लगने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान अमरनाथ राम (40 वर्षीय), राधा कुमारी (11 वर्षीय), राधिका (9 वर्षीय) और शिवानी (7 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. लेकिन अमरनाथ के दो बेटों शिवम कुमार ( 6 वर्षीय) और चंदन (4 वर्षीय) की जान बच गई.
Continue reading