दरभंगा : सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों में झड़प, जांच में जुटी पुलिस
जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देकुली गांव में सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद भड़क उठा.
Continue readingजिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर देकुली गांव में सरकारी चापाकल की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद भड़क उठा.
Continue readingबिहार के पर्यटकों के लिए अब सफर और भी खास होने वाला है. राज्य पर्यटन विकास निगम जल्द ही यात्रा के लिए लग्जरी ‘कैरावैन बस’ सेवा शुरू करने जा रहा है. चलती-फिरती बस में होटल जैसी सुविधाएं आपकी यात्रा को और ज्यादा आरामदायक और यादगार बनाएगी. इस बस में यात्री सो सकेंगे, खाना बना सकेंगे और फिल्में व टीवी शो देख सकेंगे. इसके अलावा बस में और भी कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान होटल या रेस्टोरेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Continue readingछपरा के टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को एलटीएफ पुलिस की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पुरानी गुरहट्टी मोहल्ला निवासी गोविंद प्रसाद की पत्नी आरती देवी (56 वर्षीय) के रूप में हुई है. एसपी के निर्देश पर निजी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही यातायात थाना में सिपाही और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
Continue readingबिहार-झारखंड सीमा पर हाथियों का एक झुंड डेरा डाले हुए हैं, जिसने आसपास के कई गांवों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, झुंड में करीब 22 हाथी हैं, इनमें एक बच्चा भी शामिल है. हाथियों के आतंक से इलाके में दहशत और भय का माहौल है. पुलिस व वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Continue readingअहम बात यह है कि नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल में सम्राट चौधरी को गृह विभाग सौंपा गया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि नीतीश कुमार गृह मंत्रालय हर बार की तरह अपने पास ही रखना चाहते हैं. लेकिन इस बार गृह विभाग भाजपा ने ले लिया है.
Continue readingबिहार के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बरहपुर गांव के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में मधुबनी की रहने वाली एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
Continue readingबिहार चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शरबत जहां फातिमा ने एक्स हैंडल पर अपने इस्तीफे की तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने पार्टी पर टिकट बंटवारे में महिलाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है.
Continue readingबिहार में नई सरकार के गठन के बाद केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने एनडीए और उनकी पार्टी को मिली जीत को लेकर जनता का धन्यवाद दिया. इस दौरान चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस पर भी कड़ा हमला भी बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि पशुपति पारस ने न केवल लोजपा को बांटा, बल्कि दिवंगत रामविलास पासवान के गैर-राजनीतिक संगठन दलित सेना को भी हड़पने की कोशिश की.
Continue readingपश्चिम चंपारण स्थित गांधी आश्रम में 24 घंटे का मौन उपवास रखने के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जो भी कमायेंगे, उसका 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज को देंगे. बिहार के लोगों की लड़ाई के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी. हम बिहारियों के हक के लिए लड़ते रहेंगे.
Continue readingबिहार पटना के फुलवारी शरीफ से बड़ी खबर सामने आई. जानकारी के अनुसार फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता और पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी फारूक रजा उर्फ डब्ल्यू को गिरफ्तार कर लिया है.
Continue readingजिले के बिहरा थाना क्षेत्र के रहूआ चौक के पास एक दर्दनाक ऑटो हादसा हुआ. यात्रियों से भरे ऑटो की गति अनियंत्रित हो गई और वह सड़क के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया.हादसे में ऑटो में सवार 7 साल की बच्ची अदिति कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई
Continue readingबिहार चुनाव में महागठबंधन को करारी हार मिलने के बाद राजद ने तीन विधानसभा सीटों नबीनगर, अगिगांव और संदेश पर उन्हें जबरन और बेईमानी से हराने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि इन सीटों पर हार-जीत का अंतर खारिज किए गए पोस्टल बैलेटों से भी कम था. अगर पोस्टल बैलेट खारिज नहीं किए जाते तो परिणाम बदल सकते थे.
Continue readingबिहार में सत्ताधारी एनडीए सरकार लगातार राजद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिना विधायक बने मंत्री बनाए जाने के बाद अब आरजेडी ने एनडीए पर ही परिवारवाद का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है.
Continue readingबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.
Continue readingमोकामा विधानसभा सीट से विधायक बने अनंत सिंह को आज सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है. अब अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट में इसे चुनौती देंगे.
Continue reading