Search

देश-विदेश

बेंगलुरु: गैस रिसाव हादसे में बिहार के 2 युवकों की मौत, 3 की हालत नाजुक

बेंगलुरु में गैस सिलेंडर से हुए हादसे ने बिहार के दो घरों के चिराग बुझा दिए. बिहार के पांच युवक बेंगलुरु में रहकर काम करते थे.

Continue reading

केरल : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हॉस्टल में दो ट्रेनी छात्राओं के शव पंखे से लटके मिले

दोनों लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की 17 वर्षीय संद्रा  और 15 साल्  की तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी के रूप में हुई है. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. बताया गया है कि 12वीं की छात्रा संद्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी. 10वीं की छात्रा वैष्णवी कबड्डी खेलती थी.

Continue reading

I-PAC रेड मामला SC में, ED का आरोप, ममता ने पुलिस के साथ मिल कर साक्ष्य चुराये, डीजीपी,पुलिस कमिश्नर पर FIR दर्ज करें

ममता बनर्जी की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने अपनी दलील में I-PAC पर ED की रेड पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए कहा,  एजेंसी दो साल बाद राज्य में क्यों आयी और आसन्न विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वहां रेड डालने क्यों पहुंची.

Continue reading

BMC समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी, नेता, अभिनेता, खिलाड़ी सहित दिग्गज हस्तियां ने डाले वोट

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार सुबह 7:30 बजे से मतदान जारी है. खास बात यह है कि करीब 20 साल बाद शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) एक साथ चुनाव लड़ रही हैं, जबकि एनसीपी अकेले मैदान में उतरी है. मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में नेता, अभिनेता, खिलाड़ी और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं.

Continue reading

78वें सेना दिवस पर CDS जनरल अनिल चौहान का संदेश : बीती उपलब्धियों पर नहीं, भविष्य की तैयारियों पर दें ध्यान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 78वें सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना की भूमिका और ताकत को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने भारतीय सेना को देश की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए लगातार खुद को तैयार और आधुनिक बनाते रहना होगा.

Continue reading

प्रयागराज माघ मेला :  षटतिला एकादशी पर 70 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड के बावजूद संगम तट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. ड्रोन फुटेज में  आज भारी भीड़ दिखाई दी. बता दें कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मुख्य स्नान पर्व के लिए मेला प्रशासन ने पूरी  तैयारी कर ली है,

Continue reading

कांग्रेस का आरोप, मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद

कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बर्बादी के कगार पर पहुंच गयी  है.  2025 में भारतीय रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी साबित हुआ है. रुपए की कमजोरी का सीधा असर आम नागरिक को झेलना पड़ रहा है, क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपया गिरने से आयातित वस्तुएं महंगी हो जाती हैं.

Continue reading

भाजपा का आरोप, राहुल गांधी अलगाववाद की राजनीति का परफेक्ट उदाहरण

गुरु प्रकाश ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में .आरोप लगाया कि राहुल गांधी सहित विपक्षी दल राजनीतिक फायदे के लिए क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाषा के नाम पर लोगों को बांटते हैं. उनकी गतिविधियां देश की एकता और शांति को नुकसान पहुंचाने वाली होती है.

Continue reading

कलकत्ता हाइकोर्ट में IPAC रेड मामला, टीएमसी की याचिका खारिज, ED की याचिका पर 15 को SC में सुनवाई

टीएमसी ने ईडी  पर आरोप लगाया है कि उसने  8 जनवरी को छापों के दौरान IPAC  कार्यालय से पार्टी(टीएमसी) की फाइलें और चुनाव संबंधी आंकड़े जब्त किये हैं.  टीएमसी ने जब्त किये गये कागजात की सुरक्षा की गुहार लगाई थी.ED  ने आरोप लगाया कि विवादित डेटा ईडी नहीं,  बल्कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी स्वयं अपने साथ ले गयी है. ईडी ने कोर्ट के समक्ष स्पष्ट किया कि उसकी रेड  का तृणमूल कांग्रेस से कोई संबंध नहीं था.

Continue reading

ईरान में हालात भयावह, भारत सरकार ने भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा, दूतावास ने नंबर जारी किये

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक, छात्र, तीर्थयात्री, कारोबारी या पर्यटक सभी से कहा है कि वे उपलब्ध संसाधनों के जरिए जल्द से जल्द देश से निकल जायें.  नयी एडवाइजरी  में कहा गया है कि  ईरान में पल पल बदलते जा रहे हालात को ध्यान में  भारतीय नागरिक कमर्शियल फ्लाइट्स समेत उपलब्ध किसी भी परिवहन का सहारा लेकर ईरान छोड़ दें.

Continue reading

कलकत्ता हाइकोर्ट में IPAC रेड मामले में सुनवाई, ED ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर है, सुनवाई स्थगित करें

ASG राजू ने हाई कोर्ट में सुनवाई के क्रम में कहा. I-PAC की ओर से कोर्ट में कोई मौजूद क्यों नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म को कोर्ट में पेश होना चाहिए था. उन्होंने कहा,   किसी के घर से किसी का डेटा ज़ब्त किया गया है, तो उन्हें तो कोर्ट में जरूर आना चाहिए था.   बता दें कि इस मामले में ED और तृणमूल कांग्रेस ने अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं.

Continue reading

हाथ से सिलकर तैयार किया गया INSV कौंडिन्य 18 दिन की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा पूरी कर ओमान पहुंचा

अहम बात यह है कि जहाज पर एक भी कमरा नहीं बनाया गया था. क्रू मेंबर्स को स्लीपिंग बैग में सोना पड़ता था. बिजली का प्रबंध नहीं था. क्रू के पास सिर्फ हेडलैंप्स थे, वे इसे अपने सिर पर लगाकर रखते थे.  क्रू मेंबर्स ने 18 दिन तक खिचड़ी और अचार खाकर समय गुजारा

Continue reading

ममता बनर्जी का सेना के अधिकारी पर सनसनीखेज आरोप, भाजपा के इशारे पर एसआईआर का काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गयी है.  बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के बयान की पुष्टि करने के बाद मामले में हस्तक्षेप करेंगे. राज्यपाल ने कहा,  मुझे यह सत्यापित करने दीजिए कि उन्होंने(ममता बनर्जी) क्या कहा है.

Continue reading

राहुल गांधी तमिलनाडु में संत थॉमस इंग्लिश हाई स्कूल के बच्चों से मिले, कहा, मैं बहुत शरारती था

राहुल गांधी ने बच्चों से आईटी पर बात की, कहा कि हमने आईटी क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में हम सफल रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि AI के कारण अब यह इंडस्ट्री मुश्किलों में फंस सकती है.    हमें तय करना होगा कि कहीं हम सर्विस सेक्टर में पिछड़ न जायें,

Continue reading

PMKVY योजना में प्रशिक्षित 59% युवाओं को रोजगार ही नहीं मिला

Ranchi : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देश भर में प्रशिक्षित 59% युवाओं को रोजगार नहीं मिला. जिन 41% प्रशिक्षित (Certified) युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया गया उसमें भी कई कमियां पायी गयी है. योजना के तहत प्रशिक्षित 34 लाख युवाओं को रिवार्ड मनी नहीं मिला है. भारत के नियंत्र महालेखा परीक्षक(CAG) ने कौशन विकास योजना के तीनों चरणों का ऑडिट के बाद अपनी रिपोर्ट में इन तथ्यों का उल्लेख किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही