विपक्ष ने कहा, संचार साथी एप जासूसी करने के लिए, दूरसंचार मंत्री ने आरोप नकारा, सफाई दी, यह मैंडेटरी नहीं
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने इस एप को पेगासस प्लस प्लस करार दिया है. याद करें कि पेगासस को लेकर पूर्व में विपक्ष और मोदी सरकार में ठन गयी थी. मामला कोर्ट में चला गया था. पेगासस के बारे में जान लें कि यह इजरायली कंपनी NSO Group द्वारा बनाया गया अत्यधिक शक्तिशाली जासूसी सॉफ्टवेयर है. पेगासस किसी के भी फोन में बिना यूजर के कुछ किये इंट्री मार सकता हैं.
Continue reading