Search

देश-विदेश

वोट चोरी और SIR के विरोध में रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को कांग्रेस की रैली

रैली में इस मुद्दे पर देश भर में चलाये गये हस्ताक्षर अभियान के कागजात भी रखे जायेंगे. रैली के बाद कागजात राष्ट्रपति को सौंपे जायेंगे.  बता दें कि एक दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा. यानी सत्र के बीच ही  कांग्रेस की वोट चोरी, SIR  विरोधी रैली का आयोजन किया जा रहा है.

Continue reading

प्रधानमंत्री मोदी  साउथ अफ्रीका  रवाना, G20 समिट में शामिल होंगे

G20 सम्मेलन का मेजबान दक्षिण अफ्रीका है. प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के आमंत्रण पर जोहान्सबर्ग जा रहे हैं. पीएम मोदी ने रवाना होने से पूर्व सम्मेलन को  कई मायनों में अहम बताया. याद दिलाया कि भारत में हुए G20 (2023) सम्मेलन में अफ्रीकन यूनियन को G20 की स्थायी सदस्यता दी गय़ी थी

Continue reading

अमित शाह ने BSF के 61वें स्थापना दिवस पर भुज में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1965 में बीएसएफ की स्थापना की गयी थी. 1965 में  बीएसएफ में सुरक्षा बलों की 25 बटालियनों को शामिल किया गया था, बाद में पंजाब, जम्मू और कश्मीर सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र  में आतंकवाद बढ़ने पर बीएसएफ  विस्तार किया गया,

Continue reading

पीके ने परिवार के लिए एक घर छोड़, 20 साल की सारी कमाई जनसुराज को दान की

पश्चिम चंपारण स्थित गांधी आश्रम में 24 घंटे का मौन उपवास रखने के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह जो भी कमायेंगे, उसका 90 प्रतिशत हिस्सा जन सुराज को देंगे. बिहार के लोगों की लड़ाई के लिए पैसे की कोई कमी नहीं होगी. हम बिहारियों के हक के लिए लड़ते रहेंगे.

Continue reading

राहुल गांधी ने कहा, जवाहरलाल नेहरू का लेखन सिर्फ इतिहास नहीं, भारत की विकसित होती चेतना का रिकॉर्ड है

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू के चयनित कार्यों के डिजिटलीकरण के पूरा होने पर की है. जवाहरलाल नेहरू के चयनित कार्य अब 100 खंडों के पूरे सेट के साथ ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

Continue reading

दिमाग चकरा जायेगा! पालघर घटना का आरोपी रहा काशीनाथ चौधरी भाजपा में शामिल

Lagatar Desk : जिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता काशीनाथ चौधरी को पालघर घटना में साधुओं के मॉबलिंचिंग का मुख्य षडयंत्रकारी बताया जा रहा था, वह भाजपा में शामिल हो गए हैं. पांच साल पहले की घटना याद है आपको. अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर जिले के गडचिंचले में मॉबलिंचिंग की घटना हुई थी.

Continue reading

परिवारवाद पर RJD का पलटवार : एनडीए के 10 मंत्रियों की ‘वंशवाद सूची’ की जारी

बिहार में सत्ताधारी एनडीए सरकार लगातार राजद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिना विधायक बने मंत्री बनाए जाने के बाद अब आरजेडी ने एनडीए पर ही परिवारवाद का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है.

Continue reading

इंडिया टूर से पहले उज्जैन पहुंचे जुबिन नौटियाल, महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने मल्टी-सिटी इंडिया टूर की शुरुआत से पहले उज्जैन पहुंचे और महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

Continue reading

सुबह-सुबह कांपी पाकिस्तान की धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2

पड़ोसी देश पाकिस्तान की धरती सुबह-सुबह डोली है. यहां उत्तरी हिस्सों में शुक्रवार तड़के करीब 3:09 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग अचानक नींद से घबराकर उठ गए.  फिलहाल किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं है.

Continue reading

संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस. ED ने कोर्ट में नयी चार्जशीट दाखिल की, रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाया

प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने लंदन की प्रॉपर्टी और कथित काले धन के लेनदेन से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नयी चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह मामला यूके के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़ी संदिग्ध लेनदेन की जांच से जुड़ा हुआ है. ED ने  पहली बार आधिकारिक तौर पर रॉबर्ट वाड्रा आरोपी बनाया है.

Continue reading

देश के तसर उत्पादन का 70 फीसदी देने वाला झारखंड IITF में आकर्षण का केंद्र

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 में झारखंड पवेलियन इस वर्ष विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है. राज्य ने तसर सिल्क उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है और देश के कुल तसर उत्पादन में लगभग 70 प्रतिशत योगदान दे रहा है.

Continue reading

मल्लिकार्जुन खरगे से मिले इरफान अंसारी, राजनीतिक हालात पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. अंसारी ने झारखंड के बुनकरों द्वारा तैयार पारंपरिक सॉल उन्हें भेंट किया.

Continue reading

ममता बनर्जी ने CEC को पत्र लिखा, SIR प्रक्रिया अराजक और खतरनाक, हस्तक्षेप करें,  भाजपा का तंज, ममता घबरा गयी हैं

केंद्रीय   राज्य मंत्री और भाजपा  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हरसंभव  SIR बंद करवाने की कोशिश में लगी हुई है. कहा कि12 राज्यों में SIR चल रहा है.बिहार में SIR के बाद चुनाव  हो गया है. किसी की भी  मौत का मामला सामने नहीं आया है.  सुकांत ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सिर्फ बंगाल में ही क्यों BLO प्रेशर में है?

Continue reading

अमेरिकी रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने भारत को हराया, कांग्रेस ने कहा, हमारी डिप्लोमेसी को झटका लगा

रिपोर्ट के अनुसार इसी साल मई में भारत-पाकिस्तान के बीच चले चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत पर बड़ी सैन्य कामयाबी हासिल की थी. USCC की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहलगाम हमला आतंकी हमला नहीं, बल्कि एक rebel attack  था

Continue reading

दिल्ली बम ब्लास्ट : डॉक्टर मुजम्मिल, आदिल, शाहीन और मौलवी इरफान 10 दिन की NIA रिमांड पर

इस मामले में पहले आमिर रशीद अली और जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया गया था. रशीद अली के नाम पर धमाके वाली कार रजिस्टर्ड थी.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही