Search

देश-विदेश

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका, मेंटेनेंस के चलते रात 12 से 2:30 बजे तक पोर्टल बंद

अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं की है तो आज आपके पास आखिरी मौका है. अगर आज भी आप आईटीआर नहीं भर पाएं तो आपको फाइन भरना पड़ेगा. साथ ही कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. आज (16 सितंबर) की रात 12:00 बजे से सुबह 2:30 बजे यानी ढाई घंटे के लिए जरूरी मेंटेनेंस के चलते ई-फाइलिंग पोर्टल पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

Continue reading

देहरादून में बादल फटने से तबाही : सहस्त्रधारा में कई दुकानें बहीं, कई लापता, सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में सोमवार रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई है. इस प्राकृतिक आपदा से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और यहां नदी किनारे की कई दुकानें बह गई हैं. कई लोग लापता भी हो गए हैं, जिसकी तलाश के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है.

Continue reading

बिहार SIR :  SC  ने ECI को चेताया, गड़बड़ी हुई तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर देंगे, 7 अक्टूबर को अंतिम सुनवाई

हालांकि जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बैंच कहा कि हम यह मानकर चल रहे हैं कि constitutional authority होने के नाते ECI ने कानून और नियमों का पालन किया है. हम संदेह नहीं कर रहे.  लेकिन अगर सबूतों के आधार पर कोई कमी पायी जायेगी है, तो सख्त फैसला लेंगे.

Continue reading

पीएम ने कांग्रेस-राजद को घेरा, कहा, बिहार की तुलना बीड़ी से की जा रही है, घुसपैठियों की वकालत हो रही है

पीएम मोदी ने राज्य की बदलती डेमोग्राफी का चर्चा की. कहा कि सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी बदल रही है. यह बहुत बड़ा संकट है. पीएम ने कहा कि  बिहार, बंगाल, असम सहित कई राज्यों के लोग अपनी बहनों बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता में हैं,

Continue reading

अनंत अंबानी के वनतारा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की एसआईटी ने क्लीन चिट दी

जस्टिस पंकज मिट्ठल और पीबी वाराले की बेंच ने आज सोमवार को कहा कि एसआईटी जांच में सामने आया है कि हाथियों को वन विभाग से खरीदने की प्रक्रिया और वनतारा में उन्हें नियमानुसार रखे जाने में कोई अनियमितता नहीं पायी गयी है. कोर्ट ने टिप्पणी की कि अगर वनतारा वन विभाग से हाथियों को अपने संरक्षण में लेता है और पूरी प्रक्रिया का पालन करता है तो इसमें क्या गलत है.

Continue reading

शादी संभव नहीं यह जानकर भी महिला रखती है शारीरिक संबंध, तो यह दुष्कर्म नहीं : इलाहाबाद HC

: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाज, प्रेम और शारीरिक संबंध से जुड़े एक मामले में एक में बड़ा फैसला दिया है. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि कोई महिला शुरू से ही यह जानती है कि सामाजिक कारणों से किसी व्यक्ति के साथ शादी संभव नही है और यह जानते हुए भी अगर किसी पुरुष के साथ संबंध में रहती है, तो ऐसे मामले को दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता. यानी प्रेम संबंध की वजह से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म के दायरे में नहीं आ सकता.

Continue reading

आजादी के बाद हम बिखर जायेंगे, भारत ने सभी भविष्यवाणियां गलत साबित कर दी : मोहन भागवत

मोहन भागवत ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जिक्र कर रहे थे. याद करें कि चर्चिल ने भारत की आजादी के समय कहा था, ब्रिटिश शासन के खत्म होने के बाद भारत का बिखराव तय है. यह देश टिक नहीं पायेगा. आरएसएस चीफ ने कहा, लेकिन भारत ने उन्हें गलत साबित कर दिया. भारत न केवल आगे बढ़ा, बल्कि मजबूती से एकजुट होकर खड़ा भी है.

Continue reading

नो हैंडशेक को लेकर बढ़ा विवाद, PCB ने ICC से की शिकायत, रेफरी को हटाने की मांग

एशिया कप 2025 में भारत-पाक के बीच नो हैंडशेक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अंतर्रराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (ICC) से शिकायत की है. बोर्ड ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने को क्रिकेट की भावना के खिलाफ बताया है. साथ ही मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाया है. पीसीबी ने आईसीसी से रेफरी को तत्काल प्रभाव से एशिया कप से हटाने की मांग की है.

Continue reading

पीएम मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, बिहार को 36,000 करोड़ की देंगे सौगात

पूर्णिया दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया.  लिखा कि असम के कार्यक्रमों के बाद कोलकाता आ गया हूं, जहां Combined Commanders’ Conference में शामिल होने का सुअवसर मिलेगा. इसके बाद बिहार के पूर्णिया जाऊंगा, जहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन के साथ ही करीब 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करूंगा.

Continue reading

वित्त मंत्रालय के उप सचिव की सड़क दुर्घटना में मौत, BMW की महिला चालक हिरासत में

नवजोत सिंह के  बेटे नवनूर सिंह ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उनके पिता को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल या एम्स जैसे संस्थान नहीं ले जाया गया, बल्कि 22 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं थीं.

Continue reading

कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, भागलपुर में 1 रुपए प्रतिवर्ष पर 1,050 एकड़ जमीन राष्ट्र सेठ अडानी को दी गयी

भाजपा  को जब लगता है कि वे चुनाव हार जाएंगे तो उससे पहले गौतम अडानी को सौगात दे जाती है.  कहा कि हैरानी इस बात की है   इन मुद्दों पर खबर मीडिया में क्यों नहीं बनती है?  क्यों इसपर कोई डिबेट नहीं होती है?  हमने मीडिया के सामने सारी बातें रख दी हैं और अब सबकुछ देश की मीडिया और बिहार की जनता के हाथ में है.

Continue reading

किरेन रिजिजू ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ओलंपिक का उदाहरण दिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर हम किसी देश से दुश्मनी की वजह से ओलंपिक में नहीं जाते हैं, तो नुकसान किसका होगा?  इसे समझना होगा.  भावना सही है, लेकिन भावना के पीछे तर्कसंगत सोच होनी चाहिए.  भारत पाकिस्तान के साथ अलग से कोई द्विपक्षीय मैच नहीं खेल रहा है,

Continue reading

राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे, गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब में मत्था टेका, बाढ़ पीड़ित लोगों से मिले

वे अजनाला के रमदास स्थित गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिले. उन्होंने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के गांव गुरचक्क में किसानों मुलाकात की.  इस क्र्म में दीनानगर के मकोड़ा पत्तन में बाढ़ पीड़ितों से मिले.

Continue reading

सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम फैसला : वक्फ कानून बरकरार, पर 5 साल से मुस्लिम होने की अनिवार्यता वाले प्रावधान पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना अंतरिम आदेश दे दिया है. अदालत ने कानून के सभी प्रावधानों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.  हालांकि कोर्ट ने कुछ धाराओं पर यह कहते हुए रोक लगाई है कि कुछ धाराओं को संरक्षण की जरूरत है.

Continue reading

एशिया कप 2025 : टीम इंडिया के हाथ नहीं मिलाने पर भड़का पाकिस्तान, मैच रेफरी पर लगाए आरोप

एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. रविवार को दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि मैदान पर उसके खिलाफ कड़ा रुख भी अपनाया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही