उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर विपक्ष ने उठाए सवाल, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य संबंधी कारण बताया है. लेकिन उनके इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. विपक्षी नेताओं ने इसे अप्रत्याशित और रहस्यमयी करार देते हुए केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. धनखड़ के इस्तीफे के पीछे की असली वजह को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.
Continue reading