Search

देश-विदेश

राहुल गांधी ने कहा, मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चर्चा नहीं, मोदी माफी मांगें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान परीक्षा पेपर लीक की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते और प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में विरोध कर रहे छात्रों पर  पुलिस बर्बरता के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.

Continue reading

लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित, रिजिजू का राहुल से अनुरोध, चर्चा में शामिल हों

किरेन रिजिजू ने कहा, अभी हमारी कैबिनेट मीटिंग है, जिसमें हम कानून लाने जा रहे हैं. विपक्ष से कहा कि यदि इस  विषय पर चर्चा नहीं करेंगे, तो अच्छा संदेश नहीं जायेगा. किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी  से अनुरोध किया कि वे अपने साथियों को चर्चा में शामिल होने के लिए समझायें. कहा कि हम आज ही चर्चा शुरू कर सकते हैं.

Continue reading

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

पीएम मोदी  द्वारा कल रात वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को सदन में बयान देना चाहिए, तभी हम उनकी बातों को सही समझेंगे. कहा कि रात के 12 बजे बयान जारी करने के बजाय उन्हें सदन में बोलना चाहिए.

Continue reading

सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त, कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत आज

सोनम वांगचुक द्वारा कल रात अनशन समाप्त कर दिये जाने की खबर के बाद एक और खबर आयी.  खबर यह है कि कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच  आज शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी.

Continue reading

भारत-नेपाल सीमा पर खालिस्तानी  संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़ा बिक्रमजीत सिंह और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से बड़ी खबर आयी है.खालिस्तानी अलगाववादी संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े वांटेड बिक्रमजीत सिंह और भारत में घुस रहे एक सिख अमेरिकी नागरिक मनबीर सिंह ढिल्लों (बिना वीजा) को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस ने अपनी  गिरफ्त में लिया है.

Continue reading

हर बात में विदेशी एंगल ढूंढ़ने वाले पत्रकारों का हश्र देख छात्रों के समर्थन में आये सितारे!

पिछले दिनों साउथ के एक राज्य में था. हम कैब में थे. साथ में छोटा भाई था. एक फिल्म के पोस्टर को देख करके मैंने कहा कि यहां के लोग अपने हीरो को बहुत मानते हैं. भगवान मानते हैं. यह अजीब है. भाई ने हाथ दबाकर चुप रहने का इशारा किया, लेकिन तब तक हम बोल चुके थे. कैब चालक ने मेरी बात सुनने के बाद बिफर पड़ा. उसने कई एक्टर-एक्ट्रेस के अच्छे कामों को गिना दिया. साथ ही बता दिया कि कैसे वे अलग-अलग मुद्दों पर लोगों के साथ खड़े होते हैं, ना कि सरकार की हां में हां मिलाते हैं.

Continue reading

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी बरसे, कहा, छात्रों की बुद्धि का अपमान न करें, प्रधान को बर्खास्त करें

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गुरुवार देर रात नीट पेपर लीक मामले में वीडियो संदेश जारी किये जाने को लेकर लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रदर्शन कर रहे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. पीएम मोदी  इस घटिया आधी रात के वीडियो से उनकी बुद्धि का अपमान न करें.

Continue reading

CJP Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस को शाम 6:30 बजे तक बंद करने का निर्देश

दिल्ली के कनॉट प्लेस को गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे तक सभी दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC)के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देश पर यह एडवाइजरी जारी की है.

Continue reading

असम में बाढ़ के कारण हालात गंभीर, 41 लोगों की मौत, हजारों मवेशी बहे, सीएम हिमंता ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

असम के अधिकतर जिले बाढ़ की चपेट में हैं. राज्य में गंभीर हालात हैं, खबर है कि बाढ़ के कारण  राज्य में लाखों  लोग प्रभावित हुए हैं. जानकारी सामने आयी है कि पिछले 24 घंटों में और 10 लोगों की मौत हो गयी है. इसे मिला कर इस साल राज्य में  बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 पर पहुंच गयी है.

Continue reading

NEET-UG 2024 पेपर लीक : चर्चित संजीव मुखिया को CBI की क्लीन चिट

सीबीआई ने NEET-UG 2024 पेपर लीक मामले में चर्चित संजीव मुखिया को क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संजीव मुखिया के पेपर लीक में किसी भी तरह से शामिल नहीं होने की जानकारी दी है.

Continue reading

संसद का मानसून सत्र : एनडीए और इंडिया अलायंस के सांसद आमने-सामने आये, नारेबाजी की

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माग को लेकर संसद भवन परिसर में हंगामा जारी रहा. लेकिन आज एक खास बात हुई कि एनडीए और विपक्ष आमने-सामने आ गये.

Continue reading

रिजिजू की अपील, NEET पर चर्चा को तैयार, विपक्ष शर्त न रखे,  खड़गे ने कहा, पहले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

रिजिजू ने कहा, हम भी चाहते हैं कि चर्चा हो. लेकिन आप (विपक्ष) कोई शर्त न रखें. बिना किसी शर्त के आप  चर्चा कीजिए.  रिजिजू की अपील को दरकिनार करते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा  चर्चा से पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा दें.

Continue reading

पेपर लीक मामले में पीएम मोदी की घोषणा पर राहुल का पलटवार, आपने देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद किया

पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक में शामिल दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किये जाने वाले बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए इसे शिक्षा तंत्र की तबाही छिपाने की कोशिश बताया.

Continue reading

CJI सूर्यकांत की युवा वकीलों को सलाह, टीआरपी की चिंता करने वाले टीवी चैनलों की तरह काम नहीं करें

CJI  सूर्यकांत ने  कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से मशहूर होना बहुत आसान है, लेकिन यह विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. CJI  सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के दीक्षांत समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे.

Continue reading

छात्रों के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने की घोषणा, पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाये जायेंगे

देशभर में पेपर लीक के मुद्दे पर बढ़ते विरोध-प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है.  उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जायेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही