Search

देश-विदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पीएम मोदी से मिले, ट्रंप की ओर से व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया

मार्को रूबियो ने पीएम मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिका आने का निमंत्रण दिया. बता दे रूबियो-पीएम की  मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी वहां उपस्थित थे.

Continue reading

कानपुर : आईटीबीपी के 40-50 सशस्त्र जवानों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय घेरा, हंगामा मचा

आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सकों द्वारा लापरवाही की गयी, जिसके कारण निर्मला देवी के हाथ में संक्रमण फैल गया. बात इतनी बिगड़ गया कि बाद में उनका हाथ काटना पड़ा.  इस घटना से गुस्सा कर  विकास मंगलवार, 19 मई को अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा और  गुहार लगाई कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाये.

Continue reading

एक साल के अंदर पीएम मोदी की सरकार गिर जायेगी, राहुल गांधी ने यह दावा किया

बैठक का आयोजन कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने किया था. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ते आर्थिक असंतोष के कारण मोदी की विदाई तय है.

Continue reading

BCI चेयरमैन का दावा, करीब 40% वकील फर्जी डिग्री के सहारे कर रहे प्रैक्टिस

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा का दावा है कि वकालत प्रोफेशन में कई लोग फर्जी डिग्री या प्रमाणपत्र के आधार पर प्रैक्टिस  कर रहे हैं. ऐसे लोगों की संख्या करीब 40 फीसदी तक हो सकती है. उनका दावा है कि 35-40% वकीलों के पास फर्जी डिग्रियां हो सकती हैं और वे उसी फर्जी डिग्रियों के आधार पर अदालतों में प्रैक्टिस कर रहे हैं.

Continue reading

International News : चीन की एक कोयला खदान में जोरदार धमाका, 90 मजदूरों की मौत, कई लापता

चीन के शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इसे पिछले एक दशक का चीन का सबसे बड़ा खदान हादसा माना जा रहा है.

Continue reading

रोजगार मेले में बोले PM मोदी ,विदेश यात्राओं का मकसद युवाओं के लिए रोजगार व वैश्विक अवसर बढ़ाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को बधाई दी

Continue reading

रिजर्व बैंक की केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2.87 लाख करोड़ का डिविडेंड देने की घोषणा

जानकारों का कहना है कि लगातार बढ़ते डिविडेंड से साफ नजर आ रहा है कि केंद्रीय बैंक((RBI)  की आय और वित्तीय स्थिति दोनों मजबूत हुई हैं. RBI अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च और रिजर्व निकालने के बाद भारत सरकार को डिविडेंड के रूप में राशि प्रदान करता है.

Continue reading

NEET UG 26 पेपर लीक का केंद्र महाराष्ट्र,  Physics पेपर लीक की मास्टर माइंड भी गिरफ्तार

सीबीआई द्वारा NEET UG 26 पेपर लीक के मामले यह 11वीं गिरफ्तारी है. Physics की इस मास्टर माइंड की गिरफ्तारी पूछताछ के आधार पर मिली सूचना और सबूत के आधार पर की गयी है. जांच के दौरान पाया गया कि मनीषा संजय हविलदार ने Physics के कुछ सवालों को मनीषा मंधारे के साथ साझा किया था. मंधारे को सीबीआई ने 16 मई को गिरफ्तार किया था.

Continue reading

ISRO का ऐतिहासिक चंद्रयान-3 मिशन फिर सुर्खियों में,गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के निकट 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के लिए इसरो को यह पुरस्कार दिया गया है. इस अवसर पर राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के स्पेस विजन 2047 का जिक्र किया.

Continue reading

मौसम वैज्ञानिक अल नीनो-आईओडी के खतरनाक कॉम्बिनेशन को लेकर चिंतित, जल संकट, सूखा पड़ने का खतरा

भारत की खेती मानसून पर सर्वाधिक निर्भर मानी जाती है. देश की लगभग 70 फीसदी बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून परनिर्भर है. ऐसे में अगर अल नीनो और आईओडी के कॉम्बिनेशन की वजह से मानसून कमजोर पड़ता है, तो कई राज्यों में बारिश सामान्य से काफी कम होगी.

Continue reading

भोजशाला में महाआरती का आयोजन, जुमे की नमाज नहीं हुई, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की

मध्यप्रदेश की धार स्थित भोजशाला में आज शुक्रवार को नमाज अदा नहीं की गयी. बता दें कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भोजशाला को मंदिर करार देते हुए यहां नमाज पर रोक लगा दी है. आज शुक्रवार दोपहर  भोजशाला में महाआरती का आयोजन किया गया.

Continue reading

राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को,चुनाव आयोग ने की घोषणा

इन 24 सीटों  में आंध्र प्रदेश , गुजरात और कर्नाटक से चार-चार, मध्य प्रदेश, राजस्थान से तीन- तीन सीटें, झारखंड से दो,  मणिपुर, मेघालय,अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट शामिल है.

Continue reading

अमित शाह ने कहा, हर एक घुसपैठिए को भारत से निकाला जायेगा, स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट की जानकारी दी

अमित शाह ने AI आधारित सर्विलांस सिस्टम और रडार तकनीक का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी मदद से सीमा पार होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी हो पायेगी. श्री शाह बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान सीमा पर 93 प्रतिशत से अधिक और बांग्लादेश सीमा पर लगभग 80 प्रतिशत फेंसिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है.

Continue reading

माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उसके बच्चों को आरक्षण क्यों मिलना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच ने मामले  की सुनवाई कर रही थी. जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि आरक्षण का असली मकसद समाज के उन लोगों तक फायदा पहुंचाना है, जो वास्तव में पिछड़े और वंचित हैं.

Continue reading

कॉकरोच पार्टी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दो घंटे में दो लाख से अधिक डिजिटल हस्ताक्षर

कॉकरोच पार्टी ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है. पार्टी ने एक पिटीशन अभियान ऑनलाइन जारी किया. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ. लाखों छात्रों का भविष्य पर असर पड़ा. इसके लिए सिस्टम और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गलती है. इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही